CG Crime Teacher Caught News: आपत्तिजनक हालत में महिला के साथ पकड़ाया टीचर, नजारा देख पति के उड़े होश, दरवाजा किया बंद, फिर..

CG Crime Teacher Caught News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर इलाके में तब हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक को महिला के घर में संदिग्ध हालत में देखा गया।

new poster 1 - 2026-03-07T163418.748

CG Crime Teacher Caught News:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर इलाके में तब हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक को महिला के घर में संदिग्ध हालत में देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के पति ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार, मामला वाड्रफनगर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां बरती कला कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक महिला के घर पहुंचा था। उस समय महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान किसी परिचित ने महिला के पति को इस बात की जानकारी दे दी।

सूचना मिलते ही पति तुरंत घर पहुंचा। घर के अंदर शिक्षक को देखकर उसे शक हुआ। इसके बाद उसने दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया और पुलिस को बुला लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

ये भी पढ़ें: CG Rojgar Mela: इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शिक्षक काफी समय से महिला के संपर्क में रहने की कोशिश कर रहा था। पहले भी उसके व्यवहार को लेकर गांव में चर्चा होती रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामले में जबरदस्ती की कोशिश की गई थी, या दोनों के बीच पहले से कोई जान-पहचान या संबंध था। इधर पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।  सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Rojgar Mela Narmadapuram: नर्मदापुरम के ITI कैंपस में 13 मार्च को जिला प्रशासन लगाएगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो अभी भरें फॉर्म

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article