राजनांदगांव में CAF जवान की हत्या: पुरानी रंजिश में साथी ने कैंप में सोते समय मारी गोली, मौत

छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई क्षेत्र में CAF कैंप में खूनखराबे की घटना सामने आई। यहां के घाघरा बेस कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ( CAF) के जवान की साथी जवान ने ही गोली मारकर हत्या कर दी।

CAF Jawan Murder Rajnandgaon (2)

CAF Jawan Murder Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई क्षेत्र में रविवार, 21 दिसंबर देर रात CAF कैंप में खूनखराबे की घटना सामने आई। गातापार जंगल स्थित घाघरा बेस कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ( CAF) के जवान सोनबीर जाट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात किसी और ने नहीं बल्कि कैंप के साथी जवान ने ही की।

घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है, जब सोनबीर जाट कैंप में सो रहा था। इसी दौरान उसके ही साथी जवान अरविंद गौतम ने उस पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक सोनबीर जाट उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का निवासी था।

आरोपी जवान अरविंद गौतम भी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दोनों जवान कवर्धा स्थित CAF 17वीं बटालियन में पदस्थ थे और वर्तमान में घाघरा बेस कैंप में तैनात थे।

घटना की सूचना मिलते ही गातापार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया। केसीजी जिले के पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा ने बताया कि दोनों जवानों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद और रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते यह वारदात हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कैंप में सुरक्षा व्यवस्था और हथियारों के उपयोग को लेकर भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से CAF कैंप में हड़कंप का माहौल है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article