बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या: किराए की गाड़ी से एक्सीडेंट, पत्नी का चल रहा था अफेयर

राजधानी रायपुर में एक शख्स की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और वारदात को एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की।

Raipur Husband Murder

Raipur Husband Murder: राजधानी रायपुर में एक शख्स की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और वारदात को एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड सहित 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खसेरा से जुड़ा है। 

बॉयफ्रेंड से इश्क ने ली युवक की जान

जानकारी के मुताबिक, किशोर सारथी की पत्नी रोशनी का पिछले एक साल से गांव के ही लिलेश उर्फ मुरू से अफेयर चल रहा था। दोनों में इश्क इस कदर बढ़ गया था कि दोनों एक साथ रहना चाहते थे। इसमें किशोर बाधक बन रहा था।
इसके चलते उन्होंने किशोर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

किशोर की बाइक में मारी टक्कर

लिलिश और उसके साथियों ने किराए की गाड़ी से बाइक सवार किशोर को टक्कर मारी दी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। पुलिस ने जांच तेज करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जानें, पति की हत्या की पूरी कहानी

जानकारी के अनुसार,  28 फरवरी की सुबह किशोर सारथी का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध हालत में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और FSL टीम मौके पर पहुंची। साथ में परिजन भी थे।

इधर, सड़क किनारे शव देखकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई। मामले की गंभीरता का देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। शुरुआती जांच में पता चला कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि प्लानिंग के तहत की गई हत्या है।

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी शक की सुई किशोर की पत्नी रोशनी पर जाकर टिक गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। रोशनी ने बताया कि उसका पिछले एक साल से लिलेश उर्फ मुरू से अफेयर चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि रोशनी और लिलेश साथ रहना चाहते थे। यह बात पति किशोर को भी पता थी, जिसके कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। इसके अलावा किशोर रोशनी के साथ मारपीट भी करता था। जिसके चलते  रोशनी ने पति से पति से छुटकारा पाने की ठान ली। और रोशनी ने लिलेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article