/bansal-news/media/media_files/2025/12/18/chhattisgarh-train-cancelled-2025-12-18-23-24-08.jpg)
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर परेशानी भरी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा नागपुर रेल मंडल (Nagpur Railway Division) में विकास कार्य किया जाना है। इसके चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि 3 मई से 22 मई तक इस विकास कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
10 ट्रेनें रहेंगी रद्द
इस अवधि के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द करने का निर्णय लिया है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। इसके साथ ही 30 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (Short Terminate) करने का भी निर्णय लिया है। यानी ये ट्रेनें अपने निर्धारित अंतिम स्टेशन तक नहीं जाएंगी और बीच रास्ते में ही उनका संचालन समाप्त कर दिया जाएगा।
2 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
विकास कार्य के चलते 2 ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों को वैकल्पिक रूट से संचालित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय यात्री सुरक्षा और रेल संरचना को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
रद्द होने वाली गाडियां; –
01. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस नहीं चलेगी ।
02. दिनांक 05 से 24 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस नहीं चलेगी ।
03. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर नहीं चलेगी ।
04. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर नहीं चलेगी ।
05. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी ।
06. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर नहीं चलेगी ।
07. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर नहीं चलेगी ।
08. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक बालाघाट से छूटने वाली 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- पैसेंजर नहीं चलेगी ।
09. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक रायपुर से छूटने वाली 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी ।
10. दिनांक 04 से 23 मई, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर नहीं चलेगी ।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी:-
11. दिनांक 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 एवं 18 मई, 2026 को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) होकर चलेगी ।
12. दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई, 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) होकर चलेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाडियां:-
13. दिनांक 02 से 22 मई, 2026 तक बरौनी से छूटने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
14. दिनांक 03 से 23 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी ।
15. दिनांक 02 से 22 मई, 2026 तक मुंबई से छूटने वाली 12105 मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस अंजनी एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
16. दिनांक 03 से 23 मई, 2026 तक बरौनी से छूटने वाली 12106 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस गोंदिया एवं अंजनी के बीच रद्द रहेगी ।
17. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक जबलपुर से छूटने वाली 51707 जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
18. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 51708 गोंदिया-जबलपुर एक्सप्रेस गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
19. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68813 गोंदिया-तिरोड़ी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
20. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक तिरोड़ी से छूटने वाली 68814 तिरोड़ी-गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
21. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68809 गोंदिया-तिरोड़ी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
22. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक तिरोड़ी से छूटने वाली 68810 तिरोड़ी-गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
23. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68811 गोंदिया-कटंगी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
24. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 68812 कटंगी-गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
25. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 78803 गोंदिया-कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
26. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 78804 कटंगी-गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
27. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 78805 गोंदिया-कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
28. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 78806 कटंगी-गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
29. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 78809 गोंदिया-कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी ।
30. दिनांक 03 से 22 मई, 2026 तक कटंगी से छूटने वाली 78810 कटंगी-गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us