Advertisment

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: रजनीश सिंह अध्यक्ष और अनिल त्रिपाठी सचिव बने, महिला उपाध्यक्ष पद पर मांडवी भारद्वाज जीतीं

एडवाकेट रजनीश सिंह बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी ने जीत हासिल की। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौतम खेत्रपाल और महिला उपाध्यक्ष पद पर मांडवी भारद्वाज विजयी रहीं।

author-image
BP Shrivastava
Chhattisgarh HC Bar Association Election

Chhattisgarh HC Bar Association Election: एडवाकेट रजनीश सिंह बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी ने जीत हासिल की। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौतम खेत्रपाल और महिला उपाध्यक्ष पद पर मांडवी भारद्वाज विजयी रहीं।
ये सभी पदाधिकारी बार एसोसिएशन के 2026-2028 सत्र के लिए चुने गए। शुक्रवार, 13 फरवरी को दिनभर चली मतगणना के बाद देर रात परिणाम घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। 

Advertisment

1213 वोटर्स ने किया मतदान

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एसोसिएशन के कुल 1418 पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 मतदाताओं ने मतदान किए। इनकी गिनती सुबह 10 बजे से शुरू हुई। 17 विभिन्न पदों के लिए कुल 61 उम्मीदवार मैदान में थे। 
अध्यक्ष पद पर रजनीश 137 वोट से जीते

सबसे अधिक 7 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ें। इनमें रजनीश सिंह ने राजीव श्रीवास्तव को 137 वोटों से शिकस्त देकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार संयुक्त सचिव एडवोकेट विजय साहू, संयुक्त सचिव (महिला), आस्था शुक्ला, पुस्तकालय सचिव राहुल मिश्रा, खेल सचिव (पुरुष) अमन पांडेय व खेल सचिव (महिला) प्रज्ञा पांडेय निर्वाचित हुई। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय तथा अधिवक्ता सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Chhattisgarh HC Bar Association Election
छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी।

ये बने कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारिणी के 5 पदों के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। इसमें एडवोकेट अभिषेक पांडेय, त्रिवेणी शंकर साहू, आश आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा, उज्ज्वल चौबे को जीत मिली। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा।

Advertisment

अध्यक्ष पद का रिजल्ट सबसे बाद में आया

बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 1418 पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यानी चुनाव में 85.54 फीसदी वोटिंग हुई। शुक्रवार 13 फरवरी की सुबह 10 बजे से काउंटिंग शुरू की गई। इसके लिए दिन भर गहमागहमी रही। देर शाम नतीजे  जारी किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों के रिजल्ट सबसे पहले घोषित किए गए। अध्यक्ष पद की घोषणा सबसे अंत में देर रात हुई।

ये भी पढ़ें:  महासमुंद के जंगल में मिला नाबालिग का शव: 15 दिन से था लापता, गर्लफ्रेंड से मिलने गया था फिर नहीं लौटा

Chhattisgarh HC Bar Association Election
Advertisment
चैनल से जुड़ें