रायपुर जा रही सरकारी गाड़ी ट्रेलर से टकराई: चालक और युवक की मौके पर मौत, पेंशन प्रकरण के सिलसिले में जा रहे थे मंत्रालय

रिपोर्ट: राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा) जांजगीर-चांपामें सरगांव-नांदघाट के बीच सरकारी वाहन ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में चालक और एक युवक की मौत हो गई, जबकि लिपिक गंभीर घायल है। वाहन रायपुर मंत्रालय जा रहा था।

cg news

Chatiisgarh (CG) Jhaanjgir Champa Accident: जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी वाहन चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लिपिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सरगांव और नांदघाट के बीच उस समय हुआ जब स्वास्थ्य विभाग का सरकारी वाहन रायपुर मंत्रालय जा रहा था।

सरगांव-नांदघाट के बीच हुआ भीषण हादसा

मंगलवार 24 फरवरी की सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच सरकारी वाहन और एक ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चालक और युवक की मौके पर मौत

हादसे में वाहन चालक सत्येंद्र उपाध्याय और वाहन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को लिपिक का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।

लिपिक गंभीर घायल, बिलासपुर में भर्ती

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक पुरुषोत्तम लाल साहू इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेंशन प्रकरण के सिलसिले में जा रहे थे रायपुर

सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लिपिक पुरुषोत्तम लाल साहू पेंशन से जुड़े एक प्रकरण के सिलसिले में रायपुर मंत्रालय जा रहे थे। उनके साथ चालक और एक युवक भी वाहन में सवार थे।

हाल ही में विभाग को मिले थे नए वाहन

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग को हाल ही में तीन नए सरकारी वाहन मिले थे। इनमें एक वाहन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दूसरा सिविल सर्जन तथा तीसरा कार्यालयीन कार्यों के लिए कर्मचारियों के उपयोग हेतु रखा गया था। इसी वाहन से कर्मचारी रायपुर जा रहे थे।

अनाधिकृत व्यक्ति के सवार होने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार सरकारी वाहन में एक अनाधिकृत व्यक्ति के सवार होने की चर्चा है। मृत युवक को लिपिक का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। विभागीय स्तर पर इस संबंध में जांच की संभावना जताई जा रही है।

बिना अनुमति यात्रा और चालक की फिटनेस पर सवाल

घटना के बाद यह चर्चा भी सामने आई है कि मंत्रालय जाने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही वाहन चालक की मेडिकल फिटनेस को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इन बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जांच के बाद सामने आएंगे तथ्य

हादसे के बाद पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ प्रशासनिक लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा सकती है।

Chatiisgarh (CG) Jhaanjgir Champa Accident: जांजगीर-चांपा में सरगांव-नांदघाट के बीच सरकारी वाहन ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में चालक और एक युवक की मौत हो गई, जबकि लिपिक गंभीर घायल है। वाहन रायपुर मंत्रालय जा रहा था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article