छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी: रेलवे ने बिलासपुर जोन की 9 पैसेंजर ट्रेनों को किया रद्द, देखें कैंसिल गाड़ियों की सूची

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनों को 13-14 फरवरी और 13-14 मार्च 2026 को रद्द कर दिया है।

Chhattisgarh Train Cancelled

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन ने नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य का हवाला देते हुए 9 पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।

रेलवे के अनुसार, नागपुर मंडल के बोरतलाव–दरेकसा खंड में समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा।

कब-कब रहेगा असर

यह कार्य 13-14 फरवरी 2026 को अप और डाउन लाइन पर तथा 13-14 मार्च 2026 को डी-लॉन्चिंग के लिए किया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द की गई गाड़ियां

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित मेमू गाड़ियां रद्द रहेंगी –

  • 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च 2026)

  • 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च 2026)

  • 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू (14, 15 फरवरी और 14, 15 मार्च 2026)

  • 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च 2026)

  • 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च 2026)

  • 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च 2026)

  • 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च 2026)

  • 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च 2026)

  • 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च 2026)

विनियमित (Regulated) ट्रेनें

कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को भी प्रभावित किया जाएगा –

  • 18109 टाटा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस (13 फरवरी और 13 मार्च 2026 को दुर्ग–बोरतलाव खंड में विनियमित)

  • 18239 कोरबा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (13 फरवरी और 13 मार्च 2026 को दुर्ग–बोरतलाव खंड में विनियमित)

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है। विकास कार्य पूर्ण होने के बाद परिचालन सामान्य कर दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और सुगम रेल परिचालन के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article