बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी।

new poster 1

Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुआ। हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: CG Dhan Bonus Ka Paisa: होली से पहले किसनों की बल्ले-बल्ले, हो गया ऐलान...इस दिन आएगा बोनस का पैसा

शुरूआती जांच में सामने आया है कि ट्रेलर गलत दिशा से आ रहा था, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें: CG Crime News: वन आरक्षक से मारपीट, फिर जबरन कराया डांस, युवती से भी बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article