/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/bilaspur-sarafa-vyapari-loot-gold-silver-hindi-news-2026-02-20-23-47-59.jpg)
Bilaspur Sarafa Vyapari Loot: बिलासपुर में सराफा व्यापारी से 25 लाख की लूट हो गई। दुकान बंद करते वक्त 3 बदमाश मुंह बांधकर आए और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दुकान बंद करते वक्त बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
रमेश ज्वेलर्स के संचालक से लूट
खम्हरिया इलाके में रमेश ज्वेलर्स के संचालक से लूटपाट हुई। व्यापारी रोज की तरह रात में दुकान का शटर बंद कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार 3 आरोपी वहां पहुंचे और कुछ ही सेकंड में व्यापारी से 3 बैग छीनकर भाग गए।
3 थैलों में 25 लाख रुपये का सामान
बताया जा रहा है कि 3 थैलों में सोने और चांदी के गहने थे। बदमाश करीब 60 ग्राम सोना और 8 किलो से ज्यादा चांदी लेकर भागे हैं। माल की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
आरोपियों की तलाश शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हुई और नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us