बिलासपुर में तहसीलदार के बेटे की मौत: ठेकेदार-ड्राइवर की लापरवाही से गई बाइक सवार छात्र की जान, दोनों पर केस

बिलासपुर में तहसीलदार के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा जिला कोर्ट के निर्माणाधीन भवन के गेट के पास हुआ था। इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और ठेकेदार को जिम्मेदार माना है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Bilaspur Road Accident

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर में तहसीलदार के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा जिला कोर्ट के निर्माणाधीन भवन के गेट के पास हुआ था। इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और ठेकेदार को जिम्मेदार माना है। सिविल लाइन थाना में दोनों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार, 10 फरवरी को ट्रक और बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल तहसीलदार के बेटे की मौत हो गई थी। 

पूरा घटनाक्रम

पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी की दोपहर शाम 4:30 बजे डिस्ट्रिक कोर्ट के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मटैरियल लेकर ट्रक क्रमांक सीजी 29 एसी 0934 पहुंचा था। ठेकेदार के कहने पर ड्राइवर ट्रक को मुख्य मार्ग पर गेट से बैक कर रहा था।

ज्यादा ट्रैफिक होने के बावजूद मौके पर कोई सुरक्षा इंडिकेटर नहीं लगाए गए थे और न ही पीछे देखने के लिए किसी व्यक्ति को खड़ा किया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पल्सर सवार छात्र मनिंद्र भूषण श्याम पिता हनुमंत सिंह श्याम को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मनिंद्र बुरी तरह घायल हो गया। मनिंद्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सबूत के आधार पर पुलिस ने की FIR

प्रत्यक्षदर्शी अमन गुप्ता ने बताया कि हादसे में मनिंद्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर अवस्था में उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर आई गंभीर चोट बताया गया है।

इसलिए ठेकेदार-ड्राइवर पर केस 

पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि यह केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई लापरवाही का मामला है। व्यस्त सड़क पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के भारी वाहन से सामग्री खाली करना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और निर्माणाधीन भवन के ठेकेदार को आरोपी बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  जगदलपुर नगर निगम: अवैध नल कनेक्शन धारकों पर होगी सख्त कार्रवाई, 17 फरवरी से अभियान, बकायादारों के भी कटेंगे कनेक्शन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article