/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/bilaspur-factory-fire-2026-02-16-16-44-58.jpg)
Bilaspur factory fire: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तिफरा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित एक केमिकल-पेंट फैक्टरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अनव इंडस्ट्रीज में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में पेंट, टाइल्स और पुट्टी निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल का उपयोग किया जाता है, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/screenshot-2026-02-16-162941-2026-02-16-16-34-25.png)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/screenshot-2026-02-16-162922-2026-02-16-16-34-25.png)
चार से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर
घटना लगभग दोपहर साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। अब तक चार से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पूरे औद्योगिक क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।
गोदाम से उठीं आग की लपटें
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में कर्मचारी रोज की तरह काम में लगे थे। इसी दौरान गोदाम के पास अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ज्वलनशील सामग्री तक पहुंच गई और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। केमिकल पदार्थों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
आग लगते ही कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश की। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि फैक्ट्री में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है।
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
आग की घटना के बाद आसपास के उद्योग संचालकों और कर्मचारियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में आग से निपटने के पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। न तो प्रभावी फायर सेफ्टी सिस्टम मौजूद था और न ही आपात स्थिति से निपटने के उपाय। ज्वलनशील केमिकल और पेंट के बड़े भंडारण को लेकर भी सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/screenshot-2026-02-16-162913-2026-02-16-16-34-25.png)
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि फैक्ट्री में बिजली से जुड़ा कार्य चल रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर नियंत्रण के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/screenshot-2026-02-16-162904-2026-02-16-16-34-25.png)
दो महीने पहले भी हुआ था अग्निकांड
गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले इसी सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र की एक फर्नीचर फैक्ट्री में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें सुपरवाइजर और एक मजदूर की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठे थे।
तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में हुई इस ताजा घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपात तैयारी की स्थिति पर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/screenshot-2026-02-16-162927-2026-02-16-16-34-25.png)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us