भिलाई में मासूम पर कुल्हाड़ी से हमला: 70 साल के बुजुर्ग की करतूत, बच्चे की हालत गंभीर, जानें क्या है मामला

छत्तीसगढ़ के भिलाई के उतई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी ने ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bhilai Child Axe Attack

Bhilai Child Axe Attack: छत्तीसगढ़ के भिलाई के उतई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी ने ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना उतई थाना क्षेत्र की बताई गई है।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग परदेसी देवांगन ग्राम जोरातराई का रहने वाला है। शनिवार, 7 फरवरी को ढाई साल का बच्चा बुजुर्ग के घर के अंदर खेल रहा था। ऐसे में उसने मना किया, लेकिन बच्चा नहीं माना। जिससे नाराज होकर बुजुर्ग से पास में रखी कुल्हाड़ी से बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

बच्चा अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

घटना के बाद परिजन बच्चे को तुरंत इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना से परिवार में भारी आक्रोश है।

ये भी पढ़ें:CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, 8 फरवरी को भी बारिश नहीं

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग परदेसी देवांगन को हिरासत में लिया। पुलिस बुजुर्ग से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गुस्से में आकर यह हमला किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: CG Electricity Tariff Hearing: छत्तीसगढ़ में बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई 17 से 20 फरवरी तक, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लिए जाएंगे सुझाव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article