जगदलपुर नगर निगम: अवैध नल कनेक्शन धारकों पर होगी सख्त कार्रवाई, 17 फरवरी से अभियान, बकायादारों के भी कटेंगे कनेक्शन

जगदलपुर नगर निगम अब अवैध नल कनेक्शन और जलकर बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। इसके लिए नगर निगम ने 17 फरवरी से डोर-टू-डोर जांच अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। अभियान के दौरान अवैध नल कनेक्शन धारकों और जलकर बकायादारों पर कार्रवाई की जाएगी।

Jagdalpur Nagar Nigam

Jagdalpur Nagar Nigam: जगदलपुर नगर निगम अब अवैध नल कनेक्शन और जलकर बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। इसके लिए नगर निगम ने 17 फरवरी से डोर-टू-डोर जांच अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। अभियान के दौरान अवैध नल कनेक्शन धारकों और जलकर बकायादारों पर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कनेक्शनधारकों पर होगी कार्रवाई

देखने में आया है गर्मी के मौसम में पानी का अत्यधिक उपयोग और दुरुपयोग किया जाता है। इससे अन्य उपभोक्ताओं की जल आपूर्ति प्रभावित होती है। महापौर संजय पांडे ने कहा कि अवैध कनेक्शन धारकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 जल कार्य विभाग के सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि 17 फरवरी से प्रत्येक वार्ड में जांच अभियान चलाया जाएगा। जांच के दौरान जिन उपभोक्ताओं का जलकर बकाया है, उनसे ऑन स्पॉट पेमेंट करने को कहा जाएगा। भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार नल कनेक्शन कट किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  देश के पहले ‘यू-ट्यूबर गांव’ तुलसी की चमक फीकी: छत्तीसगढ के हमर फ्लिक्स स्टूडियो पर लटका ताला, कंटेंट क्रिएटरों ने शहरों की तरफ किया रुख

बकायदारों को अंतिम चेतावनी

नगर निगम ने जलकर बकायादारों को अंतिम मौका देते हुए चेतावनी दी है कि वे जलकर की बकाया राशि अभियान से पहले जमा कर दें। जिससे अतिरिक्त जुर्माने से बचा जा सके, साथ ही पानी की सप्लाई नियमित बनी रहे। यह भी कहा गया कि  जिन नागरिकों ने अवैध कनेक्शन ले रखा है, वे स्वेच्छा से आगे आएं और कनेक्शन वैध करवाएं।

निगम प्रशासन ने जल उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया है कि नियमानुसार प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें, लेकिन जांच में अवैध कनेक्शन पाए जाने पर अतिरिक्त आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पीएचई अमला जब घर-घर जांच के लिए पहुंचे तो उसे पूरा सहयोग करें

ये भी पढ़ें:  दुर्ग गैंगरेप केस में बड़ा मोड़: सांसद के पूर्व पीए समेत दो फरार आरोपियों ने किया कोर्ट में सरेंडर, 8 साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article