IED की चपेट में आया STF जवान: गंभीर ररोप से घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के गलगम जंगलों से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां नक्सलियों के प्लांटेड IED की चपेट में आने से STF के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

cg  n

CG news: बीजापुर के गलगम जंगलों से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां नक्सलियों के प्लांटेड IED की चपेट में आने से STF के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें घायल जवानों को इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की है।

क्या है मामला 

मौजूदा जानकारी के हिसाब से, शूरक्षाबलों की टीम गलगम के घने जंगलों में एरिया डॉमिनेशन और सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इसी दौरान STF के प्रबंधन आरक्षक नीलकंठ सिंह का पैर IED की चपेट में आ गया। और धमाके में वह बुरी तरह झखमी हो गए।

जिसके बाद साथी जवान उन्हें कैंप में लाए। जहां उनको शुरुवाती इलाज दिया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है, फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। 

(खबर अपडेट हो रही है) 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article