गौ हत्या को लेकर कोंडागांव में हंगामा: बजरंग दल और VHP मौके पर, एक ग्रामीण गिरफ्तार प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव

CG Cow Slaughter Case: कोंडागांव के लंजोड़ा गांव में गौ हत्या का मामला सामने आने के बाद तनाव, एक ग्रामीण गौमांस के साथ गिरफ्तार, बजरंग दल और VHP ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई की मांग की, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

ioo

CG Cow Slaughter Case: कोंडागांव जिले के लंजोड़ा गांव में गौ हत्या का मामला सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।


https://x.com/BansalNews_/status/2018224812100071485?s=20 

एक ग्रामीण गिरफ्तार, गौमांस बरामद

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मामले में एक ग्रामीण को गौमांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौके पर जांच के दौरान गौमांस बरामद होने के बाद उसे जब्त किया गया। बाद में सुरक्षा और स्वच्छता कारणों से जेसीबी मशीन की मदद से गौमांस को दफनाया गया।

बजरंग दल और VHP का विरोध

घटना की जानकारी फैलते ही बजरंग दल और VHP के कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। संगठनों का कहना है कि गौ हत्या जैसे मामलों में केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं बल्कि कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच जारी होने और कानून के अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

प्रशासन की स्थिति

प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

स्थिति पर नजर बनी हुई है, किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article