Chhattisgarh Weather update: मुबारक हो! आ गया मानसून होने लगी झमाझम बारिश

RAIPUR: छत्तीसगढ़ में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशी देने वाली खबर है।बता दें कि प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है।राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश हो रही है। लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल रही है।बीती रात से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। Chhattisgarh Weather update राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। गौरतलब हो कि प्रदेश में मानसून अधिकांशत: 15 जून के आसपास आ जाता है। इस बार मानसून के आने में देर हो गई। और लगभग 4 दिन देरी से मानसून पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार हैं।
अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून पूरे प्रदेश में फैल चुका है। वहीं एक द्रोणिका उत्तर राजस्थान से मणिपुर तक है। इसके प्रभाव अगले दो से तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके असर से प्रदेश में अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।
दूसरी ओर केरल के रास्ते देश में दाखिल हुआ मानसून कोलकाता तक पहुंच चुका है। वहीं अधिकतर राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शनिवार को मौसम सुहावना रहा।Chhattisgarh Weather update
0 Comments