छत्‍तीसगढ़ का मौसम: प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी; तीन दिन और बढ़ेगा रात का पारा, बालोद सबसे गर्म

CG Weather Temperature: आईएमडी रायपुर ने जानकारी दी कि शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्‍यादा गर्मी का अहसास बालोद में रहा। यहां सबसे अधिक दिन का पारा 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा बलरामपुर में 10. डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सरगुजा संभाग का बलरामपुर सबसे ठंडा रहा।

CG Weather Temperature

CG Weather Temperature

CG Weather Temperature: छत्‍तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अब दिन ही नहीं रात में भी तापमान बढ़ने लगा है। आने वाल तीन दिनों में रात का पारा करीब 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इससे दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी लगातार एक सप्‍ताह से जारी है।

आईएमडी रायपुर ने जानकारी दी कि शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्‍यादा गर्मी (CG Weather Temperature) का अहसास बालोद में रहा। यहां सबसे अधिक दिन का पारा 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा बलरामपुर में 10. डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सरगुजा संभाग का बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। हालांकि आने वाले दिनों में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

सामान्‍य से ज्‍यादा रहेगा राजधानी का पारा

CG Raipur Bulletin

राजधानी में दिन और रात का पारे में बढ़ोतरी हो रही है। बीते दिन शुक्रवार को 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा (CG Weather Temperature) 20 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके चलते रायपुर में ठंड का अहसास गायब हो गया है। दिन के समय में ठंड पूरी तरह से गायब हो गई है। दिन में गर्मी का अहसास हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: CG राइस मिलर्स के ठिकानों पर IT: 18 ठिकानों पर चल रही जांच, 10 करोड़ कैश ढाई करोड़ की ज्‍वेलरी सीज

सरगुजा में भी तापमान में होने लगी बढ़ोतरी

प्रदेश में अभी सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। हालांकि अब यहां भी राहत मिलने लगी है। बीते दिन शुक्रवार को 31 डिग्री (CG Weather Temperature) रिकॉर्ड किया गया था। यह औसत से 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कोरिया में रात का पारा 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में 10 डिग्री पारा दर्ज किया गया। सरगुजा संभाग के करीब वाले पेंड्रा में रात का पारा 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर जिले में रात का पारा 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: LPG Price Update: महिने की शुरुआत में राहत भरी खबर, बजट से पहले सस्ता हुआ सिलेंडर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article