CG का बदला मौसम: उत्‍तरी हवाओं से फिर बढ़ी कंपकंपी, बिलासपुर में 8 डिग्री गिरा पारा; प्रदेश में आगे कैसा रहेगा वेदर?

Chhattisgarh (CG) Weather [7/3/2025] Update; छत्‍तीसगढ़ बिलासपुर में उत्तरी हवाओं के असर से बिलासपुर का मौसम अचानक बदल गया है। पिछले 24 घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

हाइलाइट्स 

मार्च में पहली बार कंपकंपा देने वाली ठंड लौटी 

पेंड्रा में पिछले 24 घंटे में पांच डिग्री गिरा पारा 

आने वाले दिनों में ठंड का असर हो जाएगा कम

Chhattisgarh Weather: छत्‍तीसगढ़ बिलासपुर में उत्तरी हवाओं के असर से बिलासपुर का मौसम अचानक बदल गया है। पिछले 24 घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिसके चलते रात में ठंड लौट आई है और लोगों को कंपकंपी महसूस (Chhattisgarh Weather) होने लगी है। यह मार्च महीने में पिछले 10 सालों में पहली बार है जब इतनी ठंड दर्ज की गई है।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। जहां इस समय गर्मी का एहसास होना चाहिए था, वहां ठंड ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया है। पेंड्रारोड में भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ, जो पिछले 24 घंटे में 5 डिग्री की गिरावट दर्शाता है।

विक्षोभ का असर खत्म, मौसम में बदलाव

IMD Raipur Weather

मार्च की शुरुआत में गर्मी ने अपना असर दिखाया था और अधिकतम तापमान (Chhattisgarh Weather) 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, पिछले 2 दिनों से विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया है। रात के समय ठंडी हवाओं के चलते लोगों को काफी ठंड महसूस हो रही है।

दोपहर में भी धूप का असर कम

गुरुवार को दोपहर में भी धूप का असर कम रहा और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस (Chhattisgarh Weather) ही रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। शाम होते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे ठंड और बढ़ गई। रात में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है।

ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास: 07 मार्च 2008 में अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की थी। Today’s History

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान

IMD Weather

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, उत्तर से आ रही ठंडी (Chhattisgarh Weather) हवाओं के कारण बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

10 साल में मार्च का सबसे ठंडा दिन

पिछले 10 सालों के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में इस साल का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा है। 2024 में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कई सालों के मुकाबले काफी कम है।

ये खबर भी पढ़ें: Weekly Horoscope: मेष के लिए 10-11 मार्च क्यों है खास, पंडित को सफेद वस्त्र दान करने से बनेंगे मिथुन के काम

सालन्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
201514.8
201618.5
201715.3
201818.0
201915.1
202016.2
202115.0
202217.2
202316.6
202413.2
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article