छत्‍तीसगढ़ का मौसम: प्रदेश में आज तापमान में होगी गिरावट से फिर बढ़ेगी ठंड, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में आज तापमान में होगी गिरावट से फिर बढ़ेगी ठंड, देश में सबसे ज्‍यादा पारा दंतेवाड़ा में रिकॉर्ड किया गया। जहां दिन का पारा 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान बलरामपुर और रामानुंजगंज में 13.6 डिग्री और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। 6 फरवरी को प्रदेश में सबसे ज्‍यादा पारा दंतेवाड़ा में रिकॉर्ड किया गया। जहां दिन का पारा 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान बलरामपुर और रामानुंजगंज में 13.6 डिग्री और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 7 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट (CG Weather Update) दर्ज की जाएगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है।

कल एक पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा प्रभाव

IMD Bulletin Chhattisgarh

7 फरवरी तक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे कमजोर होगा, जिससे न्यूनतम तापमान (CG Weather Update) में गिरावट देखने को मिलेगी। जबकि 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि होगी। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के बाद दोबारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है।

राजधानी रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 7 फरवरी को मौसम (CG Weather Update) मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में हल्की गर्मी का असर रहेगा। जबकि रात और सुबह के समय ठंडी का अहसास होगा।

ये खबर भी पढ़ें: India Vs England: शुभमन गिल की दमदार पारी, भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, श्रेयस-अक्षर की भी फिफ्टी

दंतेवाड़ा में गर्मी का अहसास

प्रदेश में तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां दिन के समय दंतेवाड़ा (CG Weather Update) में सबसे ज्‍यादा गर्मी का असर रहा। वहीं रात के समय बलरामपुर, रामानुंजगंज और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सबसे ठंडा रहा। 7 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड रहेगी। जबकि 8 फरवरी से फिर तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क और साफ रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: जावद CEO की लव स्टोरी: 2015 में जिससे ब्रेकअप हुआ वो अचानक घर पहुंची, साहब को उठाकर पंचायत में ले जाने लगे थे लड़की वाले

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article