छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर को BCCI अवॉर्ड: शशांक सिंह को मिलेगा ऑलराउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर सम्मान, मुंबई में अवॉर्ड सेरेमनी

CG Shashank Singh BCCI Award: छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर शशांक सिंह को बीसीसीआई लराउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर सम्मान देगा। यह पुरस्कार 1 फरवरी को मुंबई में दिया जाएगा

CG Shashank Singh BCCI Award

CG Shashank Singh BCCI Award: छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां के ऑलराउंडर क्रिकेटर शशांक सिंह को साल 2023-24 को सर्वश्रेष्ठ बीसीसीआई ऑलराउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। शशांक का इस अवॉर्ड के लिए चयन सत्र में लिमिटेड ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने बताया कि शशांक सिंह को यह अवॉर्ड एक फरवरी को मुंबई में आयोजित होने वाले समारोह 'नमन' में लाला अमरनाथ अवॉर्ड फॉर द बेस्ट ऑलराउंडर इन डोमेस्टिक लिमिटेड ओवर्स कॉम्पिटिशन 2023-24 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

शशांक सिंह का परफॉरमेंस

publive-image

शशांक ने 10 दिसंबर 2015 को साल 2015-16 विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए में डेब्यू किया। फरवरी 2017 में शशांक को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने 10 लाख रुपए में खरीदा था। इसके बाद दिसंबर 2018 में उन्हें IPL 2019 के लिए राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदा गया था। शशांक ने 9 दिसंबर 2019 को छत्तीसगढ़ के लिए साल 2019-20 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। इसके बाद शशांक को IPL-2022 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में धमाकेदार अंदाज में आगाज

शशांक ने साल 2023-24 विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच में 150 रन बनाए और पांच विकेट झटके। इसी के साथ वे इंडियन लिस्ट ए क्रिकेटर बन गए। दिसंबर 2023 में, उन्हें 2024-IPL के लिए पंजाब किंग्स टीम ने 20 लाख में खरीदा था।
4 अप्रैल, 2024 को शशांक सिंह ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए और पंजाब किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। शशांक के पिता आईपीएस अधिकारी (शैलेश सिंह) हैं।

ट्रेन से भिलाई पहुंचा तेंदुआ: BSP कैंपस के अंदर दिखा, गाय का शिकार किया, वन विभाग- मैत्रीबाग की टीम ट्रैप करने में लगी 

Bhilai Plant Leopard

Bhilai Steel Plant Leopard: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कैंपस में तेंदुआ आने से लोगों में दहशत है। तेंदुआ का वीडियो सामने आने के बाद बीएसपी प्रबंधन अलर्ट है। पड़ताल के बाद वन विभाग ने वीडियो की पुष्टी की है। डीएफओ का कहना है कि तेंदुआ दल्लीराजहरा के जंगल से निकलकर माल गाड़ी में बैठकर भिलाई पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article