Advertisment

छत्तीसगढ़: हाथी के हमले में ग्रामीण महिला की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जशपुर(छत्तीसगढ़), 15 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फरसाबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबाकछार गांव के पास एक हाथी ने दशोदा बाई (60) को कुचलकर मार डाला है।

अधिकारियों ने बताया कि अंबाकछार गांव में पिछले कुछ दिनों से दूध का व्यवसाय करने वाले ग्रामीण शिविर बनाकर रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब ग्रामीण शिविर में थे, तभी हाथी ने शिविर में हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीण वहां से भागने लगे। इस दौरान हाथी ने दशोदा बाई को कुचलकर मार डाला।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रूपए दिये गये हैं।

भाषा सं संजीव सुभाष

सुभाष

Advertisment
चैनल से जुड़ें