रायपुर निकाय चुनाव 2025: महापौर रहे एजाज ढेबर ने बदला वार्ड; दूसरे से की दावेदारी, पत्‍नी भी लड़ना चाहती है चुनाव

Chhattisgarh Raipur Nikay Chunav 2025 Candidate Mayor Aijaz Dhebar Wife Arjuman Update  ऐजाज ढेबर का सिंगल नाममौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से चुनाव लड़ते रहे हैं ऐजाज ढेबरमौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से एजाज की पत्नी अर्जुमन ने की दावेदारी

CG Nikay Chunav 2025 Candidate

CG Nikay Chunav 2025 Candidate

CG Nikay Chunav 2025 Candidate: छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी के साथ ही सियासी हलचल भी तेज हो गई है। नगरीय निकायों पर इस पर राजनीतिक दलों (CG Nikay Chunav 2025 Candidate) का सबसे ज्‍यादा फोकस है। इधर राजधानी रायपुर से मेयर रहे एजाज ढेबर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, उन्‍होंने इस बार अपना वार्ड बदल लिया है। वे दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

एजाज ढेबर की पत्‍नी भी चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी (CG Nikay Chunav 2025 Candidate) कर रहीं हैं। हालांकि अभी छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक कल 25 जनवरी को होना हैं। इस बैठक के बाद से प्रदेश में कहां किसे टिकट मिलेगा, इसको लेकर रणनीति कांग्रेस तैयार करेगी। इसके बाद ही उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा होगी।

महापौर ऐजाज ढेबर ने बदला अपना वार्ड

Arjunam/ Aijaz Dhebar

रायपुर नगर निगम महापौर ऐजाज ढेबर ने अपना वार्ड बदल लिया है। इसी के साथ ही सियासी पारा हाई हो गया है। ऐजाज ढेबर ने भगवती चरण शुक्ल वार्ड से दावेदारी (CG Nikay Chunav 2025 Candidate) की है। इस वार्ड से ऐजाज ढेबर का सिंगल नाम सामने आ रहा है। ढेबर के वार्ड बदलने से बीजेपी हमलावर है। बता दें कि पहले एजाज ढेबर मौलाना अब्‍दुल रऊफ वार्ड से चुनाव लड़ते रहे हैं। अब उन्‍होंने वार्ड बदल दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: CG सड़क हादसा: महासमुंद नेशनल हाईवे पर खड़ा था ट्रक, तेज रफ्तार बस जा घुसी; राजनांदगांव में भी बड़ा हादसा 

पत्‍नी लड़ना चाहती है ढेबर वाले वार्ड से चुनाव

इधर कांग्रेस से पत्‍नी अर्जुनम भी चुनाव लड़ना चाहती है। इसको लेकर उन्‍होंने भी अपनी दावेदारी (CG Nikay Chunav 2025 Candidate) की है। एजाज ढेबर की पत्‍नी मौलाना अब्‍दुल रऊफ वार्ड से चुनाव लड़ना चाहती हैं। बता दें कि यह वार्ड एजाज ढेबर के लिए भी खास माना जाता है। इस वार्ड से एजाज चुनाव जीतते आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 26 जनवरी पर 10 मिनट में साड़ी पहनने की आसान ट्रिक्स

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article