Raipur: 'डिजिटल बर्थडे' मनाएंगे सीएम भूपेश बघेल

Raipur: 'डिजिटल बर्थडे' मनाएंगे सीएम भूपेश बघेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है, लेकिन इस बार करोना संकटकाल में वो डीजिटल तरीके से अपना जन्मदिन मनाएंगे। मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं डिजिटल तरीके से दी जा सकेंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने विशेष तैयारी की है।

ऑनलाइन शुभकामनाएं देने का सेटअप तैयार किया है। आमतौर पर मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन में लोगों से मिलते-जुलते हैं और उस दिन मुख्यमंत्री निवास में भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन होता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी गाइडलाइन का पालन करते हुए इसे डिजिटली ही मनाया जाएगा।

इसके अलावे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज संभागों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी करेंगे। बस्तर संभाग से दोपहर 12 बजे से दोपहर 12.15 तक जुड़े रहेंगे। फिर सरगुजा से दोपहर 12.15 से दोपहर 12.30 तक। वहीं बिलासपुर संभाग से दोपहर 12.30 से दोपहर 12.45 तक। दुर्ग से दोपहर 12.45 से दोपहर 1 बजे तक और रायपुर संभाग में दोपहर 1 बजे से दोपहर 1.15 तक वो ऑनलाइन जुड़े रहेंगे। इस कार्यक्रम में इलाके के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता, आम नागरिक भी मुख्यमंत्री से जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article