Chhattisgarh Politics: कांग्रेस के गढ़ छत्तीसगढ़ में सीएम केजरीवाल की एंट्री!

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस के गढ़ छत्तीसगढ़ में सीएम केजरीवाल की एंट्री! Chhattisgarh Politics: CM Kejriwal's entry in Congress stronghold Chhattisgarh! sm

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस के गढ़ छत्तीसगढ़ में सीएम केजरीवाल की एंट्री!

रायपुर। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी सरकार बनाने के बाद अब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) में चुनावी अभियान शुरू करने जा रही है। छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसकी तैयारी में भाजपा और कांग्रेस तो जुटी ही है। इसमें आप आम आदमी पार्टी भी अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर आये हुए है। इस दौरान पंजाब और दिल्ली के सुरक्षा अधिकारी भी उनके साथ मौजूद है।

आपको बतादें कि अरविंद केजरीवाल जोरा में आप पार्टी की कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। आगामी चुनावों कि लिए पार्टी कार्यकर्ता में जोश और जूनून भरना का काम करेंगे। केजरीवाल और मान के अलावा डॉक्टर संजय पाठक, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय भी आये हुए है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article