Padma Award 2024: छत्तीसगढ़ की 2 हस्तियों को पद्मश्री, जशपुर के जागेश्वर और नारायणपुर के हेमचंद को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

रायपुर। Padma Award 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को देश की कुल 34 हस्तियों के लिए पद्मश्री अवॉर्ड का ऐलान किया गया।

Padma Award 2024: छत्तीसगढ़ की 2 हस्तियों को पद्मश्री, जशपुर के जागेश्वर और नारायणपुर के हेमचंद को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

रायपुर। Padma Award 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को देश की कुल 34 हस्तियों के लिए पद्मश्री अवार्ड का ऐलान किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ से दो लोगों को पद्मश्री अवार्ड (Padma Award 2024) मिलेगा। जशपुर के जागेश्वर यादव और नारायणपुर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री से सम्‍मानित किया जाएगा।

जशपुर के जागेश्वर यादव

publive-image

बता दें कि,जागेश्वर यादव बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हैंं। उन्‍हें बिरहोर के भाई के नाम से भी प्रसिद्ध हैं।  हाशिए पर पड़े समाज के लोगों की सेवा का जिम्मा उठाया। बिरहोर और पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के लिए इन्होंने काम किया ।

नारायणपुर के हेमचंद मांझी

publive-image

प्राचीन औषधि परंपराओं को आगे ले जाने का काम हेमराज करते हैं। नारायणपुर जिले के रहने वाले हेमराज लोगों को अपने औषधि ज्ञान की वजह से सस्ती स्वास्थ्य सेवा देते हैं। 5 दशकों से अधिक समय से ग्रामीण इलाकों में यह काम कर रहे हैं। महज 15 साल की उम्र से ही जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं।

सीएम साय ने दी बधाई

publive-image

सीएम साय ने जशपुर के जागेश्वर यादव से फोन पर बात कर बधाई दी है। साय ने जागेश्वर दादा को खुद फोन करके बताया कि उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार (Padma Award 2024) मिला है और राष्ट्रपति जी से पुरस्कार लेने उन्हें दिल्ली जाना है।

सीएम ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा- आदिवासियों को बेहतर जिंदगी देने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जागेश्वर यादव, अब पद्मश्री जागेश्वर यादव कहलाएंगे।

यादव को आदिवासियों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान भी प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article