छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव:10 निगमों में से 9 पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी तय, जगदलपुर में पेंच फंसा, देखें संभावित लिस्ट

CG Congress Mayor Candidates List: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए 10 नगर निगमों में से 9 पर कांग्रेस के प्रत्याशी लगभग तय हो गए हैं। सिर्फ जगदलपुर में पेंच फंस हुआ है, देखें संभावित लिस्ट

CG Congress Mayor Candidates List

CG Congress Mayor Candidates List: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 10 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, अब कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान होना है। हालांकि कांग्रेस ने भी 10 में से 9 मेयर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। सिर्फ जगदलपुर नगर निगम सीट से प्रत्याशी का नाम अभी तय होने में समय लग रहा है। कांग्रेस एक-दो दिन में अपने सभी प्रत्याशियों का विधिवत ऐलान कर देगा। बंसल न्यूज ने काफी कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के बाद मेयर पद के संभावित कैडिडेट्स की सूची बनाई है।

[caption id="attachment_746049" align="alignnone" width="984"]publive-image रायपुर कांग्रेस कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियाें के चयन को लेकर हलचल तेज है।[/caption]

कांग्रेस के संभावित मेयर प्रत्याशी

  • रायपुर- दीप्ति दुबे
  • दुर्ग- प्रेमलता साहू
  • बिलासपुर - प्रमोद नायक
  • राजनांदगांव- निखिल द्विवेदी
  • अंबिकापुर-अजय तिर्की
  • रायगढ़- जानकी काटजू
  • कोरबा-उषा तिवारी
  • चिरमिरी- विनय जायसवाल
  • धमतरी- विजय गोलछा
  • जगदलपुर - सुशील मौर्य या मलकीत सिंह गैदू में से कोई।

बैज बोले- जल्द लिस्ट जारी करेंगे

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि सभी नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गए हैं। कुछ प्रक्रिया बाकी है। हम जल्द लिस्ट जारी करेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष का दावेदार बेहोश

publive-image

इस दौरान राजीव भवन में हो-हल्ला के बीच बांकी मोंगरा नगर पालिका से अध्यक्ष पद के दावेदार नवल किशोर बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सीने में दर्द की शिकायत बता रहे थे। फिलहाल इलाज जारी है।

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: BJP के 10 मेयर कैंडिडेट्स की प्रोफाइल, 5 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशियों को टिकट, इनमें 2 MA पास

Chhattisgarh Nikay Chunav BJP Candidates

Chhattisgarh Nikay Chunav BJP Candidates: छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने रविवार, 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने 5 महिला और 5 पुरुष कैंडिडेट को टिकट दी है। इनमें अधिकांश कैंडिडेट्स पढ़े-लिखे हैं। 2 प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट और 5 ग्रेजुएट हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article