CG Nagariya Nikay Chunav: छत्‍तीसगढ़ में वोट के बदले पैसे और बाल्‍टी बांट रहे प्रत्‍याशी, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

Chhattisgarh Nagariya Nikay Chunav 2025 Cash Bucket Distribution Video Update; इसी बीच रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 19 में पैसे बांटने के आरोप को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ।

CG Nikay Chunav Controversy

CG Nikay Chunav Controversy

CG Nikay Chunav Controversy: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी बीच अलग-अलग नगरीय निकायों से विवादों की खबरें आ रही है। इतना ही नहीं प्रत्‍याशी वोट के बदले मतदाताओं को पैसे भी बांट रहे हैं। इसी तरह एक वीडियो एक वोट एक वाल्‍टी वाला भी सामने आया है। जिसमें बीजेपी प्रत्‍याशी पर कांग्रेस ने बाल्‍टी बांटने का आरोप लगाया है। इसके अलावा बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की खबरें भी आ रही हैं।

इसी बीच रायगढ़ नगर निगम (CG Nikay Chunav Controversy) के वार्ड क्रमांक 19 में पैसे बांटने के आरोप को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ता मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं। इसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत कराया। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ के अंदर घुस गए थे। पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से बाहर निकाल दिया।

कोरबा में मतदाता सूची को लेकर विवाद

CG Korba Nikay Chunav Controversy

कोरबा नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी और नोडल अधिकारी (CG Nikay Chunav Controversy) के बीच मतदाता सूची को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। वार्ड नंबर 19 और 20 में कई मतदाताओं के नाम दोनों वार्डों की सूची में शामिल थे। पुरानी सूची के आधार पर मतदान कराए जाने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

दुर्ग में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विवाद

दुर्ग नगर निगम के वार्ड 53 में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पंडाल को बीजेपी (CG Nikay Chunav Controversy) नेताओं ने ही हटवा दिया। इसके बाद वहां विवाद की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि मतदाता पर्ची वितरण के लिए लगाए गए पंडाल को हटाने को लेकर बीजेपी नेताओं के बीच आपसी विवाद हुआ था।

पुलिस और कांग्रेस विधायक के बीच विवाद, कुर्सियां फेंकी

निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसी बीच जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस और कांग्रेस विधायक के बीच विवाद (CG Nikay Chunav Controversy) हो गया। पुलिस और कांग्रेस विधायक के बीच तीखी बहस हो गई। इस बीच समर्थकों के साथ पुलिस से भिड़े विधायक व्यास कश्यप। यह सदर स्कूल मतदान केंद्र का पूरा मामला है। इस विवाद के दौरान कांग्रेसियों ने कुर्सियां फेंकी।

एक वोट के बदले एक बाल्‍टी, वीडियो हुआ वायरल

CG Nikay Chunav Video Viral

छत्‍तीसगढ़ नगरीय निकाय में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस नेताओं ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी नेता वोटर्स खरीद रहे हैं। इसके बदले एक वोट एक बाल्‍टी दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्‍होंने बड़ी संख्‍या में बाल्‍टी पकड़ी है। यह वीडियो सूरजपुर का है। कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप वार्ड 12 से बीजेपी प्रत्याशी ललित तिवारी पर लगाए हैं। बाल्टी पकड़ने वाले नेताओं ने आरोप लगाया कि पिता को वोट दिलवाने वोटर्स को बाल्टी की रिश्‍वत बेटे के द्वारा दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Aaj ka Panchang: मंगलवार को कब से लगेगा राहुकाल, क्या है सूर्योदय सूर्यास्त का समय

नगरीय निकाय चुनाव में व्यापक मतदान

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान (CG Nikay Chunav Controversy) हो रहा है। इस बार 10 प्रमुख नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं।

15 फरवरी को घोषित होंगे परिणाम

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हुई थी। इस बार चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराए जा रहे हैं। चुनाव के परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: CG नगरीय निकाय चुनाव: जांजगरी-चांपा में वोटिंग के दौरान पुलिस और कांग्रेस विधायक के बीच विवाद, कुर्सियां फेंकी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article