विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज: जातिगत गाली देने और मारपीट करने का आरोप, आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा

Chhattisgarh News: विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, जातिगत गाली देने और मारपीट का आरोप, आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा

Chhattisgarh-News

Chhattisgarh News: आदिवासी समाज की शिकायत के बाद, बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा के बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। आदिवासी समाज ने कृष्णा साहू पर मारपीट, गाली-गलौज और अपमानजनक जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

इससे पहले, आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने थाना साजा के टीआई पर आरोप लगाया था कि विधायक ईश्वर साहू के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। उन्होंने इस मामले (Chhattisgarh News) में समझौता करने के लिए धमकाने की शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से भी की थी।

दशहरा कार्यक्रम के दौरान हुआ था विवाद

आदिवासी समाज के अनुसार, बीते 13 अक्टूबर को चेचानमेटा गांव में रात 11 बजे दशहरा कार्यक्रम के दौरान मनीष के दोस्त राहुल और विधायक के बेटे कृष्णा साहू के बीच विवाद हुआ। जब मनीष ने बीच-बचाव किया, तो विधायक पुत्र ने जातिगत गाली-गलौज की और हाथ के कड़े से मारा। 

मारपीट में विधायक पुत्र के साथ लगभग दस लोग और थे, इन्हीं लोगों ने मनीष और उसके दोस्त राहुल पर हमला किया। इसके बाद जब समाज के लोग कृष्णा साहू के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने साजा थाने पहुंचे, तो विधायक ईश्वर साहू के दबाव में थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की बात कही और समझौता करने के लिए कह दिया।

आदिवासी समाज ने आंदोलन की दी थी चेतावनी

आदिवासी समाज ने न्याय न मिलने पर कलेक्टर और एसडीएम से शिकायत की थी और कृष्णा साहू के खिलाफ अपराध दर्ज न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस मामले में कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा था।

मामले को बढ़ता देख, आज अंततः कृष्णा साहू के खिलाफ साजा थाना में बीएन एस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस प्रशासन विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ कब कार्रवाई शुरू करता है।

यह भी पढ़ें: CG ACB Raid: छत्तीसगढ़ में एसीबी ने नगर पंचायत के CMO को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा, इसलिए मांगी थी 10 हजार की रिश्वत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article