छत्तीसगढ़ में डॉक्टर ने युवती से किया रेप: पीरियड्स से जुड़ी बीमारी ठीक करने के बहाने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में डॉक्टर ने युवती से किया रेप, पीरियड्स से जुड़ी बीमारी ठीक करने के बहाने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Rape Case

Bhopal Rape Case

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक डॉक्टर ने एक युवती के साथ रेप किया। डॉक्टर ने युवती को बताया कि उसे पीरियड्स से जुड़ी बीमारी है, और उसका इलाज करने के बहाने उसने युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद डॉक्टर ने युवती से कहा कि अब उसे कोई परेशानी नहीं होगी और वह ठीक हो जाएगी।

निजी क्लिनिक चलाता है आरोपी डॉक्टर 

जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर का नाम श्रीनिवास राव (50) है, जो कोडेनार थाना क्षेत्र के डिलमिली में एक निजी क्लिनिक चलाता है। 4 दिसंबर को बस्तर के एक गांव की 19 वर्षीय युवती अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर क्लिनिक पर पहुंची थी।

उसने डॉक्टर से बताया कि उसकी तबीयत सामान्य नहीं रहती। जब डॉक्टर ने पूछा कि क्या उसे मासिक धर्म में कोई समस्या है, तो उसने बताया कि यह नियमित रूप से नहीं आता।

डॉक्टर ने युवती को 4 दिन बाद फिर किया था फोन

जिसके बाद डॉक्टर ने युवती को समस्या ठीक करने का भरोसा दिलाया। उसे सफाई करने कहा बोलकर दोबारा क्लीनिक बुलाया। फिर सफाई के नाम पर उसका रेप किया। दुष्कर्म के बाद कहा कि अब ठीक हो जाओगी। जिसके बाद युवती डरकर अपने घर चली गई। डॉक्टर ने 3 से 4 दिन बाद उसे फिर फोन किया और इलाज के नाम पर क्लीनिक बुलाया।

युवती ने दोबारा बुलाने पर परिजनों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन 15 दिसंबर को पुलिस थाने पहुंचे। डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इस मामले में कोड़ेनार थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर श्रीनिवास राव को 17 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कहा कि डॉक्टर कोई MBBS नहीं था। बल्कि गांव में ही एक प्राइवेट क्लिनिक चलाता था।

यह भी पढ़ें: पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 4 बच्चों को लगी गोली: सामान ढो रहे ग्रामीण चपेट में आए, बस्तर के IG ने और क्या बताया?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article