Chhattisgarh News: क्या है बेमेतरा के बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की कहानी? जिसकी जांच CBI को सौंपी गई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है. CBI हफ्तेभर में छत्तीसगढ़ पहुंचेगी

Chhattisgarh News: क्या है बेमेतरा के बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की कहानी? जिसकी जांच CBI को सौंपी गई

   हाइलाइट्स

  • CBI ने बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की जांच शुरू की
  • CBI की टीम हफ्तेभर में आएगी छत्तीसगढ़ 
  • एक साल पहले अप्रैल महीने में हुई थी बिरनपुर में हिंसा 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है. CBI की टीम इसकी जांच के लिए हफ्तेभर में छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगी. एक साल पहले अप्रैल के महीने में बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में 8 अप्रैल 2023 को भुनेश्वर की  हत्या की गई थी.

   22 साल भुनेश्वर साहू की हुई थी हत्या

आपको बता दें कि साजा ब्लॉक (Chhattisgarh News) के तहत आने वाले बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद गांव में हिंसा की शुरुआत हो गई. इस सांप्रदायिक दंगे में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के 22 साल भुनेश्वर साहू को मौत के घाट उतार दिया. फिर इसके तीन दिन बाद 11 अप्रैल को पिता और बेटे रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश बरामद हुई थी. शक्तिघाट इलाके में दोनों पिता-पुत्र बकरी चराने के लिए जंगल में गए हुए थे.

   भुनेश्वर के पिता बीजेपी की टिकट से बने विधायक

[caption id="" align="alignnone" width="596"]लिंचिंग में मारा गया था बेटा, 7 बार के कांग्रेसी विधायक को पिता ने हराकर लिया बदला! ईश्वर साहू ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रविंद्र चौबे को हराया था[/caption]

फिर इस मामले में राजनीतिक पार्टी की एंट्री हुई. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh News) में मृतक भुनेश्वर साहू के पिता को साजा विधानसभा से टिकट दिया था. इसका असर यह हुआ कि यहां से ईश्वर साहू ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रविंद्र चौबे को मात दे दी और विधायक बन गए. ईश्वर ने फरवरी में विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा था कि भुनेश्वर साहू के हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिसके बाद छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा ने मामले की CBI से जांच कराने की घोषणा की थी.

   2 स्कूली छात्रों के बीच का मामूली विवाद हुआ हिंसक

Bemetara Violence: Outsiders Entry Ban In Biranpur Village In Chhattisgarh Bemetara - Amar Ujala Hindi News Live - Bemetara Violence:बिरनपुर में बाहरियों की एंट्री पर रोक, स्थाई बैरिकेडिंग; सरपंच ...

बता दें कि 8 अप्रैल को बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हिंसा हुई. जिसमें 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी. रास्ते में साइकिल चलाते समय 2 स्कूली छात्रों के बीच कट मारने को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी. जिससे छात्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया था.

   भीड़ ने SI बीआर ठाकुर पर भी किया था हमला

जब इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी. इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी. सूचना मिलने पर मौके पर जब साजा थाने के SI बीआर ठाकुर मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने उनपर भी हमला कर दिया. इस दौरान कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था. अब इश मामले की फाइल सीबीआई को सौंप दी गई. CBI की टीम इसकी जांच के लिए हफ्तेभर में छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगी.

   बिरनपुर हिंसा पर अब बनने जा रही फिल्म 

बता दें कि बिरनपुर हिंसा पर अब फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम ‘दंगल द बिरनपुर फाइल्स’ रखा जाएगा. फिल्म के निर्माता और निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी ने पूरी टीम के साथ बिरनपुर जा कर विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से मुलाकात कर फिल्म बनाने की अनुमति मांगी थी. इसके साथ ही उन्होंने घटना से जुड़े कई पहलुओं को लेकर चर्चा की. बंसल न्यूज से बातचीत करते हुए फिल्म निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया था कि फिल्म समाज में सारगर्भित संदेश देगी कि ‘सत्य की जीत कैसे हुई’.

यह भी पढ़ें: रायपुर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किए 8 क्रिकेट सटोरिए: सट्टेबाजों का UAE से भी निकला कनेक्शन, ऐसे खिला रहे थे सट्टा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article