Chhattisgarh News: दोस्ती में प्यार की एंट्री, फिर शुरू हुआ मौत का खेल, दोस्त ने की बेस्टफ्रेंड की हत्या

Chhattisgarh News: दोस्ती में लड़की की एंट्री, फिर शुरू हुआ मौत का खेल, दोस्त ने की दोस्त की हत्या. लड़की के आने के बाद बढ़ीं रंजिशें.

Chhattisgarh News: दोस्ती में प्यार की एंट्री, फिर शुरू हुआ मौत का खेल, दोस्त ने की बेस्टफ्रेंड की हत्या
   हाइलाइट्स
  • बेस्टफ्रेंड ने  लड़की के चक्कर में की दोस्त की हत्या
  • ‘हम दोनों को वो पसंद थी, लेकिन वो उसे पसंद करती थी’
  • 11 वीं के छात्र की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

Chhattisgarh News: किसी फिल्मी कहानी की तरह हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. लेकिन ये हकीकत में हुआ छत्तीसगढ़ के बालोद में 11वीं के छात्र की उसी के दोस्त ने हत्या कर दी.

हत्या की वजह भी हैरान करने वाली थी. दरअसल घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र की है. नाबालिग छात्रों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपने ही एक दोस्त की हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

इसके बाद शव को रेत में दफना भी दिया. नाबालिग छात्र ने लड़की के चक्कर में इस घटना में अंजाम दिया.

   दोनों छात्रों बेस्टफ्रेंड थे

पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग छात्र और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. आरोपी छात्र और जिसकी हत्या हुई है वह दोनों अच्छे दोस्त थे.

विवाद तब शुरू हुआ जब दोनों एक ही लड़की के पसंद करते थे. चूंकी आरोपी नाबालिग हैं इसलिए हम नाम नहीं बता रहे हैं. तीन दिन पहले इस वारदात को अंजाम दिया गया था.

मोंगरी गांव के लाताबोड़ स्कूल में 11वीं का छात्र था तीन दिन पहले अचानक लापता हुआ था. जिसके बाद छात्र के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

शनिवार को पुलिस को घाट किनारे छात्र का शव रेत में दबा हुआ मिला. इसके बाद पुलिस ने आज पूरे मामले का खुलासा किया.

   ग्रामीणों ने छात्रों को नदी की ओर जाते देखा था

पुलिस की जांच के दौरान ग्रामीणों से पता चला कि 20 मार्च को 3 लोग नदी की ओर गए थे. हालांकि कुछ देर बाद दो लोग ही वापस लौटे थे.

इसके बाद पुलिस ने एक नाबालिग छात्र और उसके साथी गजेंद्र को हिरासत में लिया. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. 

    हम दोनों बेस्टफ्रेंड थे लेकिन….

पुलिस पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया कि वे दोनों साथ में पढ़ते थे और बेस्ट फ्रेंड भी थे. लेकिन  उसका मेरा दोस्त (जिसकी हत्या हुई) पढ़ाई में आगे रहता था.

इसी के चलते उससे जलन भी होती थी. दूसरी वजह हम दोनों एक ही लड़की को पसंद करते थे. लेकिन लड़की मुझे नहीं बल्कि उसे पसंद करती थी.  इसके चलते मेरी रंजिशें बढ़ गईं. इसके बाद मैंने हत्या की साजिश रची.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article