Advertisment

छत्तीसगढ़ के पांच नए जिलों को मिले वाहन पंजीयन कोड: अब CG-32 से CG-36 तक नए नंबरों के साथ होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें लिस्ट

CG Vehicle Registration: छत्तीसगढ़ के पांच नए जिलों को मिले वाहन पंजीयन कोड, अब CG-32 से CG-36 तक नए नंबरों के साथ होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें लिस्ट

author-image
Harsh Verma
CG Vehicle Registration

CG Vehicle Registration: छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने राज्य के पांच नए जिलों को अब अपनी अलग पहचान देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इन जिलों को अब अलग-अलग वाहन पंजीयन कोड (Vehicle Registration Code) मिल गए हैं।

Advertisment

परिवहन विभाग (Transport Department) द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है, जिसे छत्तीसगढ़ राजपत्र (Chhattisgarh Gazette) में भी प्रकाशित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: रायपुर में AIIMS के डॉक्टर से 46 लाख की ऑनलाइन ठगी: शादी का झांसा देकर महिला ने ठगा, डबल मुनाफे का दिया था लालच

जानिए किस जिले को मिला कौन सा कोड

  • मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी (Mohla Manpur Ambagarh Chowki) — CG 32

  • सारंगढ़ बिलाईगढ़ (Sarangarh Bilaigarh) — CG 33

  • खैरागढ़ छुईखदान गंडई (Khairagarh Chhuikhadan Gandai) — CG 34

  • मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर (Manendragarh Chirmiri Bharatpur) — CG 35

  • सक्ती (Sakti) — CG 36

Advertisment

इन कोडों का उपयोग अब इन जिलों में पंजीकृत नए वाहनों पर किया जाएगा, जिससे उनके रजिस्ट्रेशन नंबर से ही जिले की स्पष्ट पहचान हो सकेगी।

प्रशासनिक व्यवस्था होगी और भी सरल

वाहन पंजीयन कोड मिलने से इन नए जिलों में वाहन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित हो जाएगी। पहले इन जिलों के वाहन पुराने जिले के कोड के तहत रजिस्टर होते थे, जिससे भ्रम की स्थिति बनती थी।

अब नया कोड मिलने से न सिर्फ पहचान तय होगी, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और सुविधा में भी इजाफा होगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षा विभाग का जवाब: कहा- न तो स्कूल बंद होंगे, न ही शिक्षकों के पद हटाए जाएंगे

Advertisment
चैनल से जुड़ें