Raipur Nikay Chunav 2025: राजधानी में महापौर की कुर्सी पर कांग्रेस की तगड़ी पकड़, बीजेपी अब तक एक ही बार जीती

रायपुर में हमेशा कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा है। रायपुर नगर निगम के अब तक के इतिहास में बीजेपी सिर्फ एक ही बार जीत हासिल कर पाई।

Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav 2025

Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav 2025:छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। प्रदेश की 49 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष के पद के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच बराबरी का मुकाबला देखा जा रहा है। रायपुर के नगर निगम की महापौर कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा अभी भी जारी है। रायपुर में बीजेपी सिर्फ एक बार ही जीत हासिल कर पाई है। 

रायपुर में नगर निगम का इतिहास

रायपुर में नगर निगम की बने हुए करीब 158 साल हो चुके हैं। यहां अंग्रेजों के समय से ही नगर निगम का संचालन किया जा रहा है। ये नगर निगम उस समय रायपुर नगर समिति के रूप में थी। रायपुर की बात करें तो प्रदेश में भले ही सरकार बीजेपी की हो, लेकिन यहां महापौर की कुर्सी पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। 

सिर्फ एक बार महापौर की कुर्सी बीजेपी के नाम

हालांकि, 2004 में बीजेपी ने एक बार जीत हासिल की थी। उस समय सुनील सोनी महापौर की कुर्सी पर विराजने थे। लेकिन उसके बाद या पहले कभी भी बीजेपी महापौर का चुनाव नहीं जीत पाई। रायपुर निकाय चुनाव 2025 का परिणाम आज यानी 15 फरवरी को जारी हो गया है। इस बार बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे हैं। वहीं कांग्रेसी की ओर से दीप्ति दुबे महापौर की कुर्सी के लिए चुनाव में उतरी हैं। 

1867 में  रायपुर नगर समिति बनी

ब्रिटिश शासन के समय 17 मई 1867 को रायपुर नगर समिति बनाई गई थी। इस समिति का प्राथमिक उद्देश्य तेजी से बढ़ती शहरी बस्ती में बुनियादी नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करना था। इसके बाद 1973 में समिति का स्वरूप बदला और रायपुर नगर निगम बनाया गया। तब रायपुर नगर निगम में कुल 40 वार्ड थे।

1995 में वार्डों की संख्या बढ़ी 

साल 1985 से लेकर 1995 तक रायपुर नगर निगम में प्रशासक बैठे थे। साल 1995 में वार्डों की संख्या बढ़कर 60 हुई। साल 1995-2000 तक कांग्रेस के बलबीर एस जुनेजा महापौर रहे। पहला नगर निगम कार्यालय जयस्तंभ के पास बनाया था। इसके बाद नया नगर निगम कार्यालय सीटी कोतवाली के पास बनाया गया। इसे व्हाइट हाउस के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में रायपुर नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं।

किरणमयी नायक थीं पहली महिला महापौर

साल 2010 में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक महापौर बनी थीं। किरणमयी रायपुर नगर निगम की पहली महिला महापौर बनी थीं। इसके बाद 2015 से 2020 तक कांग्रेस के प्रमोद दुबे महापौर थे। इसके बाद 2020 से 2025 तक एजाज ढेबर महापौर थे। भूपेश बघेल के नेतृत्व में महापौर का अप्रत्यक्ष चुनाव किया गया। इस नियम को बदले हुए वर्तमान साय सरकार ने इस बार महापौर का प्रत्यक्ष चुनाव कराया है।

ये भी पढ़ें-CG Nagar Palika Election Result: बीजापुर में खिला कमल, 15 में से 13 वार्डों में जीत, कुनकुरी में कांग्रेस का कब्जा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article