Advertisment

छत्तीसगढ़ : मुखबिर होने के शक में सरपंच के पति की हत्या

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़), 14 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने एक सरपंच के पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परदौनी गांव में नक्सलियों ने बुधवार रात गांव की सरपंच सोनारो सलामे के पति मैनूराम सलामे (47) की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया, ‘‘सरपंच के घर पर बुधवार रात को करीब 15 हथियारबंद नक्सली पहुंचे। उन्होंने सरपंच के पति मैनूराम को घर से बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मैनूराम की पत्नी और बच्चों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘‘मैनूराम की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने सरपंच के घर पर रखे ट्रैक्टर में आग लगाने की भी कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद किया।’’

Advertisment

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया है, जिसमें नक्सलियों ने मैनूराम पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है और पिछले वर्ष मई महीने में परदौनी गांव में मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है।

मुठभेड़ के दौरान मदनवाड़ा के तत्कालीन थाना प्रभारी श्यामकिशोर शर्मा शहीद हुए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा नक्सलियों की तलाश जारी है।

Advertisment

कुछ दिन पहले मानपुर के तातापानी इलाके में नक्सलियों ने एक युवक महेश कचलाम की भी मुखबिरी के शक में हत्या कर दी थी।

भाषा सं संजीव सुरभि

सुरभि शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें