Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिर से शुरू, आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिर से शुरू, आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

Chhattisgarh Monsoon Update

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्‍तीसगढ़ में मानसून का सिस्‍टम कमजोर होने से पिछले दो‍ दिनों तक लोगों को बारिश से राहत मिली थी। अब फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है।

रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्‍की (Chhattisgarh Monsoon Update) व मध्‍यम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं मौसम विभाग रायपुर ने आज समेत 48 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लगभग 6 से ज्‍यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्‍य जिलों में गरज-चमक के साथ मध्‍यम से तेज बारिश की संभावना है।

दुर्ग जिले में हुई झमाझम बारिश

Chances of rain in many districts of Chhattisgarh | रायपुर-दुर्ग सहित प्रदेश में झमाझम बारिश: हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कई जिलों में धुंध और कोहरा; 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम -

प्रदेश में अच्‍छी बारिश (Chhattisgarh Monsoon Update) का दौर जारी है। इसी के तहत दुर्ग जिले में रविवार को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। जहां धूप और गर्मी-उमस से लोग परेशान थे, उन्‍हें गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। दुर्ग जिले में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई है। यहां सुबह के समय कुछ घंटे हुई तेज बारिश से क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर में मौसम विभाग ने बारिश (Chhattisgarh Monsoon Update) को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके तहत आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अच्‍छी बारिश की संभावना है। जहां कई जिलों में भारी बारिश भी होगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायगढ़ जिले में अलर्ट जारी किया गया है।

आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत

छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, सात अन्य घायल - India TV Hindi

प्रदेश में रविवार को गरज-चमक के साथ हो रही बारिश (Chhattisgarh Monsoon Update) के दौरान आकाशीय बिजली रिने से पति-पत्‍नी की मौत हो गई। दंपती के एक की और मौत हुई।

बताया जा रहा है कि जशपुर जिले के सन्‍ना में दंपती खेत में रोपा लगाने के लिए गए थे, उनके साथ अन्‍य लोग भी थे, तभी अचानक से बारिश शुरू हुई और आकाशीय बिजली दंपती के ऊपर गिर गई, इससे तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी मिली है कि पिछले तीन दिनों में 6वीं मौत हो गई है। तहसीलदार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की बात कही है।

प्रदेश में घट रहा ज्‍यादा बारिश का आंकड़ा

बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश में मानसून(Chhattisgarh Monsoon Update)  के कमजोर हो जाने से कम बारिश हो रही है। इससे जहां प्रदेश में 11 प्रतिशत से ज्‍यादा बारिश औसत बारिश से अधिक रिकॉर्ड की गई थी, वह अब गिरकर 6 फीसदी ही रह गई है।

हालांकि यह औसत बारिश से अधिक है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से 17 अगस्त तक 831.3 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यह औसत बारिश से 6 फसदी ज्‍यादा है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में महिला डॉक्टर से बदसलूकी: इस विधायक के PA पर आरोप, डॉक्टर्स के विरोध के बाद कलेक्टर ने लिया ये एक्शन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article