Advertisment

छत्तीसगढ़: हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोरबा, 10 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

सूरजपुर के संभागीय वन अधिकारी जे आर भगत ने कहा कि यह घटना शनिवार शाम को प्रतापपुर वन क्षेत्र के पर्वतीपुर गांव के पास हुई। अपने रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान सेमरा खुर्द के रहने वाले रामधारी को हाथी ने निशान बनाया।

उन्होंने कहा, '' रामधारी की बेटी और उसके ससुर किसी तरह बचने में कामयाब रहे। देर रात तक हाथी घटनास्थल के पास ही घूमता रहा, जिसके चलते रविवार सुबह रामधारी का शव निकाला जा सका।''

अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजन को तत्काल सहायता के तौर पर 25 हजार रुपये की राशि दी गई और बाकी के 5.75 लाख रुपये बाकी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जारी किए जाएंगे।

Advertisment

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें