CG News: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हुआ राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन, CM साय ने किया खिलाड़ियों को पुरस्कृत

CG Khel Alankaran Award: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार 29 अगस्त 2024 को छत्‍तीसगढ़ राज्य में राज्‍य खेल अलंकरण समारोह का

CG Khel Alankaran Award

CG Khel Alankaran Award

CG Khel Alankaran Award: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार 29 अगस्त 2024 को छत्‍तीसगढ़ राज्य में राज्‍य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुआ।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसी के साथ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। इसी क्रम में कई और दिग्‍गज नेता जैसे केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1828988198640312777

इन पुरस्‍कारों से हुए सम्‍मानित

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में राज्य शासन की ओर से साल 2021-22 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए 6 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6 खिलाड़ियों को, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2 खिलाड़ियों को, शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए 11 खिलाड़ियों को, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 और मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2021-22 के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है।

ये भी हुए सम्‍मानित

इसी कार्यक्रम में साल 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 4 खिलाड़ियों को, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 7 खिलाड़ियों को, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1 खिलाड़ी को, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15 खिलाड़ियों को, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2022-23 के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

90 से ज्‍यादा खिलाड़ी हुए सम्‍मानित

आपको बता दें सम्‍माति होने वाले खिलाड़ियों की जानकारी खेल विभाग के अधिकारियों ने दी है। साल 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। इसी के साथ पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।

ये लोग हुए शामिल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयाल दास बघेल, ओ.पी. चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य शामिल हुए। इन सभी ने मिलकर खिलाड़ियों का उत्‍साह भी बढ़ाया।

यह भी पढ़ेंNational Sports Day: कभी हॉकी की नर्सरी कहलाता था भोपाल, अब क्यों नहीं निकल रहे चैंपियन खिलाड़ी

यह भी पढ़ें- National Sports Day: बड़े राज्यों के मुकाबले खेलों में आगे क्यों छोटे राज्य, जानें पंजाब-हरियाणा की होड़ क्यों नहीं कर पाता मध्यप्रदेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article