Advertisment

सीएम साय ने मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक: आगामी खरीफ सीजन को लेकर ने दी चेतावनी, कहा- किसानों को खाद-बीज की किल्लत न हो

CG Kharif Season Meeting: सीएम साय ने मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक, आगामी खरीफ सीजन को लेकर ने दी चेतावनी, कहा- किसानों को खाद-बीज की किल्लत न हो

author-image
Harsh Verma
CG Kharif Season Meeting

CG Kharif Season Meeting: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के किसानों के लिए अच्छी खबर है। आगामी खरीफ सीजन (Kharif Season) की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने मंत्रालय महानदी भवन में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में खाद और बीज (Fertilizer and Seed) की उपलब्धता पर खास जोर दिया गया।

Advertisment

मुख्यमंत्री साय ने साफ निर्देश दिए कि प्रदेश में किसानों को समय पर और उचित दर पर पर्याप्त खाद मिले। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में अगर खाद-बीज की कमी हुई तो इसका सीधा असर फसलों की बुआई और उत्पादन पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं को 647 करोड़ रुपये का मिला लाभ

CM साय ने ली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक : अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- किसानों को सतत रूप से हो खाद की आपूर्ति

डीएपी के बजाय एनपीके खाद को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को खासतौर पर डीएपी (DAP) की जगह एनपीके (NPK) खाद के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को एनपीके खाद के फायदों के बारे में बताएं और समितियों में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे जिलेवार सहकारी समितियों (Cooperative Societies) में खाद की स्थिति पर नजर रखें और हर हफ्ते समीक्षा करें।

Advertisment

नकली खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने अमानक और नकली खाद (Fake Fertilizer) की बिक्री पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जो भी लोग नकली खाद बेचने की कोशिश करें, उन पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

आला अधिकारियों की मौजूदगी में हुई अहम बैठक

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन (Amitabh Jain), मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh), सचिव राहुल भगत (Rahul Bhagat), कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार (Shahla Nigar), कृषि संचालक राहुल देव (Rahul Dev) समेत मार्कफेड (Markfed) के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी को खरीफ सीजन में किसी भी प्रकार की कमी न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समितियों में खाद की स्टॉक रिपोर्ट रोजाना अपडेट की जाए और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को उनके हक का हर सामान सही वक्त पर मिलेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ बनेगा सेमीकंडक्टर, एआई, डिफेंस और फार्मा का राष्ट्रीय केंद्र: CM साय ने इंडस्ट्री डायलॉग में किया ये ऐलान

Advertisment
चैनल से जुड़ें