Advertisment

CG Pilgrimage Place: ये हैं छत्तीसगढ़ के 5 प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्‍थल, वीकेंड पर जरूर करें यहां की यात्रा

छत्तीसगढ़ राज्य समृद्ध सांस्कृतिक और अभूतपूर्व प्राकृतिक विविधता से भरा हुआ है। यहां पर देश के कई बड़े ती‍र्थ स्‍थल हैं, जो देश-दुनिया में जाने जाते हैं।

author-image
Bansal News
CG Pilgrimage Place: ये हैं छत्तीसगढ़ के 5 प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्‍थल, वीकेंड पर जरूर करें यहां की यात्रा

CG Pilgrimage Place: छत्तीसगढ़ राज्य समृद्ध सांस्कृतिक और अभूतपूर्व प्राकृतिक विविधता से भरा हुआ है। यहां पर देश के कई बड़े ती‍र्थ स्‍थल हैं, जो देश-दुनिया में जाने जाते हैं। आज हम इस लेख में छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्‍थलों के बारें में चर्चा करेंगे।

Advertisment

दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्‍तर

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर के जगदलपुर से 80 किमी दूर दंतेवाड़ा में स्थित है। ऐसी मान्‍यता है कि मां दंतेश्वरी बस्‍तार की कुल देवी थीं।साथ ही इस मंदिर से जुड़ी एक पौराणिक कथा भी बताई जाती है।

इस मंदिर का निर्माण कार्य 14 वीं शताब्दी के मध्‍य चालुक्‍य शासकों ने कराया था। दंतेश्वरी मंदिर देश के 52 शक्‍ति मंदिरों में भी शामिल है। साथ ही इस मंदिर का नाम दंतेवाड़ा काकतीय शासकों के समय के पीठासीन देवता से मिलता है।

दंतेश्वरी मंदिर को लेकर कहा जाता है कि सतयुग में यहां देवी सती का दांत गिर गया था। यही वजह है कि इस मंदिर का नाम भी मां दंतेश्वरी रखा गया। साथ ही नवरात्रि के समय यहां ज्योति कलश जलाने की परंपरा है।

Advertisment

मां दंतेश्वरी मंदिर की यात्रा करने के लिए आपने बस व ट्रैन दोनों से पहुंच सकते हैं। यहां सबसे नजदीकी बस स्टोप जगदलपुर हैं। जहां से आप बस से सफर कर मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच सकते हैं।

चंद्रहासिनी देवी मंदिर, जांजगीर

Chandrahasini-Devi-Temple

जांजगीर जिले में महानदी के तट पर स्थित चंद्रहासिनी देवी मंदिर देश भर में प्रशिद्ध है। यहां होने वाले दैनिक अनुष्ठानों के अलावा, यह मंदिर विशेष रूप से उन पूजाओं के लिए जाना जाता है जो नवरात्रि के समय की जातीं हैं।

यहां आप ट्रैन और बस से फसर कर पहुंच सकते हैं। यहां का सबस नजदीकी रेलवे स्‍टेशन जांजगीर नैला है। जहां से अब बस से फसर कर चंद्रहासिनी देवी मंदिर पहुंच सकते हैं।

Advertisment

मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर, डोंगरगढ़

Maa-Bamleshwari-Devi-Temple

मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में स्थित है, जो 1600 फीट की पहाड़ी पर बना हुआ है। इस मंदिर को छोटी बम्‍बलेश्‍वरी के नाम से भी जाना जाता है।

नवरात्रि और दशहरा के समय हर साल लाखों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। साथ ही नवरात्रि में यहां ज्योति कलश जलाने की परंपरा है। जिसके चलते यहा लोगों की काफी भीड़ रहती है। यहां आप बस व ट्रेन दोनों से सफर करके पहुंच सकते हैं। राजनांदगांव सबसे नजदीकी रेलवे स्‍टेशन है।

बंजारी माता मंदिर, रायगढ़

रायगढ़ में स्थित बंजारी माता मंदिर राजगढ़ प्रदेश भर में प्रशिद्ध है। यहां के पास से रायगढ़-अंबिकापुर राज्यकीय राजमार्ग गुजरता है। यहां पर नवरात्रि के सयम काफी लोगों की भीड़ रहती है।

Advertisment

यहां पहुंचने के लिए आप बस व ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही अपने निजी वाहन का उपयोग कर भी आप यहां दर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं।

अमरकंटक मंदिर,‍ बिलासपुर

Amarkantak-Temple.

बिलासपुर जिले में स्थित अमरकंटक मंदिर देश भर में प्रशिद्ध है। जो मैकल पर्वत पर 3,500 फीट की ऊंचाई पर प्रदेश की प्रकृति को सजाए हुए है।

अमरकंटक मंदिर हिंदुओं का सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल कहा जात है। जो प्रदेश की घनी पहाड़ियों और जंगलों के बीच बना हुआ है। साथ ही यह पवित्र नदी नर्मदा और सोन नदी का उद्गम स्थल है।

यहां आप बस व ट्रेन से यात्रा कर पहुंच सकते हैं। साथ ही यहां बिलासपुर सबसे नजदीक रेलवे स्‍टेशन है।

ये भी पढ़ें: 

मप्र सरकार ने पत्रकारों की सुरक्षा पर कानून बनाने के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित की

Deccan Odyssey Luxury Train: कोविड-19 फैलने के बाद से पहली बार दौड़ी डेक्कन ओडिसी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी स्पा, बार

Olympics in Reel Life: इस अक्टूबर, मुंबई और नई दिल्ली में आयोजित होगा फेस्टिवल, प्रस्तुत होगी फिल्में और तस्वीरे

Delhi High Court: शादीशुदा महिला लिव-इन पार्टनर पर नहीं लगा सकती रेप का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 दिवसीय हाथी महोत्सव शुरू, जिलेभर के लोग होंगे शामिल, हाथियों की होगी खातिरदारी

Pilgrimage place in Chhattisgarh, Danteshwari Mata Temple, Pilgrimage, Chhattisgarh News, Basal News, छत्तीसगढ़ में तीर्थ स्‍थल, दंतेश्वरी माता मंदिर, तीर्थ यात्रा, छग न्‍यूज, बसल न्‍यूज

chhattisgarh news बंसल न्यूज़ pilgrimage छग न्‍यूज तीर्थ यात्रा basal news Danteshwari Mata Temple Pilgrimage places in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में तीर्थ स्‍थल दंतेश्वरी माता मंदिर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें