छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 41 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, जानें किसे कहां भेजा गया?

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, जानें किसे कहां भेजा गया?

CG IAS Transfer

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 41 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में राज्य के कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

राजनांदगांव के नए कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे बनाए गए हैं, जबकि जांजगीर-चांपा में अब जन्मेजय महोबे जिला प्रशासन की कमान संभालेंगे। बालोद में दिव्या उमेश मिश्रा, बिलासपुर में संजय अग्रवाल, और मुंगेली में कुंदन कुमार की नई तैनाती की गई है। इसी तरह कोंडागांव की जिम्मेदारी नूपुर राशि और सारंगढ़ की जिम्मेदारी डॉ. संजय कन्नौजे को दी गई है।

रायगढ़ के नए कलेक्टर होंगे मयंक चतुर्वेदी

रायगढ़ के नए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी होंगे, वहीं दंतेवाड़ा में कुणाल दुदावत की नियुक्ति की गई है। गरियाबंद जिले में भगवान सिंह, खैरागढ़ में इंद्रजीत सिंह और अन्य जिलों में भी नए कलेक्टरों की नियुक्तियां हुई हैं।

डॉ. प्रियंका शुक्ला को NRHM का अतिरिक्त प्रभार

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को विभागीय स्तर पर भी नई भूमिका दी है। शिखा राजपूत तिवारी को चिकित्सा शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रियंका शुक्ला को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NRHM) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त और सुनील कुमार जैन को बिलासपुर संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।

राज्य शासन के इस बड़े फैसले को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। यह फेरबदल आगामी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

देखें सूची-

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article