छत्‍तीसगढ़ राज्‍य सेवा अधिकारियों का प्रमोशन: स्‍टेट सर्विस के 10 अफसर बने IAS, बैच किया आवंटित; देखें लिस्‍ट

Chhattisgarh IAS Officers Promotion List 2025 Update; छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (State Administrative Service) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए 10 अधिकारियों को उनके बैच का आवंटन कर दिया

CG IAS Promotion List

CG IAS Promotion List

CG IAS Promotion List: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (State Administrative Service) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए 10 अधिकारियों को उनके बैच (CG IAS Promotion List) का आवंटन कर दिया गया है। केंद्र सरकार के आदेशानुसार, 2021 से 2023 की चयन सूची में शामिल अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच निर्धारण किया गया है। इस आवंटन के लिए IAS (वरिष्ठता विनियमन) नियम, 1987 के तहत वेटेज फॉर्मूला लागू किया गया है।

2021 चयन सूची में पदोन्नत अधिकारी

हीना अनिमेष नेताम: इन्हें 2016 बैच में स्थान दिया गया है।

अश्विनी देवांगन: इन्हें 2018 बैच में स्थान दिया गया है।

2022 चयन सूची में पदोन्नत अधिकारी

डॉ. रेणुका श्रीवास्तव: इन्हें 2019 बैच में स्थान दिया गया है।

आशुतोष पांडे: इन्हें 2019 बैच में स्थान दिया गया है।

2023 चयन सूची में पदोन्नत अधिकारी

अजय कुमार अग्रवाल: इन्हें 2019 बैच में स्थान दिया गया है।

रीता यादव: इन्हें 2019 बैच में स्थान दिया गया है।

लोकेश कुमार: इन्हें 2019 बैच में स्थान दिया गया है।

प्रकाश कुमार: इन्हें 2019 बैच में स्थान दिया गया है।

गजेन्द्र सिंह ठाकुर: इन्हें 2019 बैच में स्थान दिया गया है।

तनुजा सलाम: इन्हें 2019 बैच में स्थान दिया गया है।

वेटेज फॉर्मूला के आधार पर बैच आवंटन

इस बैच आवंटन के लिए IAS (वरिष्ठता विनियमन) नियम, 1987 के तहत वेटेज (CG IAS Promotion List) फॉर्मूला लागू किया गया है। इस फॉर्मूले के तहत अधिकारियों को उनके तत्काल वरिष्ठों के अनुसार उचित स्थान दिया गया है। यह प्रक्रिया पदोन्नत अधिकारियों की वरिष्ठता और योग्यता को ध्यान में रखते हुए की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ स्‍टेट सर्विस एग्‍जाम शेड्यूल: लोक सेवा आयोग ने जारी की परीक्षा की डेट और सिलेबस; देखें डिटेल

CG IAS Promotion List

CG IAS Promotion List

CG IAS Promotion List

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: सरकार ने दिया हेलीकॉप्‍टर का 249 करोड़ रुपए किराया, भारतमाला प्रोजेक्‍ट का भी उठा मुद्दा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article