छत्तीसगढ़ के 51 अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप: IAS-IFS के खिलाफ 31 शिकायतें, इन अधिकारियों के नाम शामिल

Chhattisgarh IAS-IFS Corruption:छत्तीसगढ़ के 51 अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप: IAS-IFS के खिलाफ 31 शिकायतें, इन अधिकारियों के नाम शामिल

छत्तीसगढ़ के 51 अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप: IAS-IFS के खिलाफ 31 शिकायतें, इन अधिकारियों के नाम शामिल

Chhattisgarh IAS-IFS Corruption: छत्तीसगढ़ में आईएएस और आईएफएस के कई पद खाली हैं। हालांकि, जो पद भरे गए हैं, उनमें से 27 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 11 अपराध, 1 प्रारंभिक जांच और 31 शिकायतों के आधार पर जांच चल रही है। इसी प्रकार, 24 आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में कुल 31 शिकायतों पर जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आईएएस अफसरों के लिए 202 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 161 पद भरे गए हैं, जबकि 41 पद रिक्त हैं। वहीं, आईएफएस के कुल 153 स्वीकृत पदों में से 108 पद भरे गए हैं और 45 पद खाली हैं।

विधानसभा में सीएम ने बताए आंकड़े

यह जानकारी 16 दिसंबर को विधानसभा में भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखित रूप में दी। मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में यह भी बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच की जानकारी राज्य सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। विभाग में मौजूद अभिलेखों के अनुसार, 2019 से 9 दिसंबर 2024 तक केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आईएएस और आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ चालान, समन और मामलों के दर्ज होने तथा विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध है।

इन अधिकारियों के खिलाफ चल रही जांच
  • राजेश कुमार टोप्पो: पद का दुरुपयोग कर शासन को आर्थिक हानि पहुंचाना।
  • संजय अलंग: प्रबंध पद का दुरुपयोग कर निविदा में अनियमितता और आर्थिक नुकसान।
  • रानू साहू: शासन को 3 करोड़ की राजस्व क्षति पहुंचाना।
  • समीर विश्वनोई: विभाग में धोखाधड़ी कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाना।
  • डॉ. आलोक शुक्ला: विभाग में आर्थिक अनियमितता।
  • अनिल टुटेजा: शराब बिक्री में अवैध कमाई और शासन को हानि पहुंचाना।
  • विवेक ढांड: शासकीय नजूल जमीन को हड़पने और फर्जी बैनामे के माध्यम से स्थायी पट्टा प्राप्त करना।
  • निरंजन दास: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना।
  • कुलदीप शर्मा: पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करना।
  • सुरेंद्र कुमार जायसवाल: नियमों के खिलाफ लैट विकास संस्थान की खरीद करना।
  • गौरव द्विवेदी: समग्र शिक्षा परियोजना में 345 करोड़ की गड़बड़ी।
  • नरेंद्र कुमार दुग्गा: सर्व शिक्षा अभियान में करोड़ों की राशि फर्जी बिल से निकालना।
  • अशोक अग्रवाल: सर्व शिक्षा अभियान में करोड़ों की गड़बड़ी।
  • पुष्पा साहू: पीएससी परीक्षा में पास हुए प्रतिभागियों से धोखाधड़ी करना।
  • सुधाकर खलको: खरीदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार।
  • राजेश सिंह राणा: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना।
  • डीडी सिंह: आर्थिक अनियमितता और भ्रष्टाचार।
  • अमृत खलखो: भ्रष्टाचार और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करना।
  • नुपूर राशि पन्ना: अवैध पैसे की मांग करना।
  • किरण कौशल: भ्रष्टाचार की शिकायत।
  • टी. राधाकृष्णन: शासकीय खाते से राशि निकालना।
  • संजीव कुमार झा: पुनर्वास पट्टे की जमीन की बिक्री में घोटाला।
  • इफ आरा: पुनर्वास पट्टे की जमीन की बिक्री में घोटाला।
  • भुवनेश यादव: ट्रांसफर में लाखों रुपए लेना।
  • जीवन किशोर ध्रुव: भ्रष्टाचार और नियमों का उल्लंघन।
  • टामन सिंह सोनवानी: सीजी पीएससी भर्ती में घोटाला।
  • केके खेलवार: 13वें वित्त आयोग की राशि में भ्रष्टाचार।
  • राजेश गोवर्धन: जंगल की अवैध कटाई।
  • एस वेंकटाचलम: वनमार्म के नाम पर भ्रष्टाचार।
  • आरके जांगड़े: फर्जी बीटशीट से भ्रष्टाचार।
  • आलोक तिवारी: शासकीय पदों का दुरुपयोग।
  • उत्तम कुमार गुप्ता: फर्जी ठेकेदार से मिलीभगत।
  • अरुण कुमार पांडेय: वन्य प्राणियों के अवशेष की तस्करी।
  • पकंज राजपूत: वन सामान की खरीदारी में भ्रष्टाचार।
  • एसके पैकरा: वन विभाग में करोड़ों का भ्रष्टाचार।
  • रमेश चंद दुग्ग: शासकीय राशि में भ्रष्टाचार।
  • गुरुनाथन एन: वन विभाग में भ्रष्टाचार।
  • समा फारुकी: वन मंडल अधिकारी में भ्रष्टाचार।
  • जितेंद्र उपाध्याय: कैपा मद में भ्रष्टाचार।
  • विवेकानंद झा: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना।
  • राकेश चतुर्वेदी: अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करना।
  • संजय शुक्ला: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना।
  • आलोक कटियार: केंद्र की योजनाओं में भ्रष्टाचार करना।

यह भी पढ़ें: रायपुर नगर निगम के 9 वार्डों में SC, 3 में ST आरक्षण तय: 23 OBC के लिए आरक्षित, इनमें महिला के लिए 8 वार्ड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article