Dainik Vetan Bhogi Karmchari: वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, मिलेगी सम्‍मान राशि

Dainik Vetan Bhogi Karmchari: वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, मिलेगी सम्‍मान राशि

Dainik Vetan Bhogi Karmchari

Dainik Vetan Bhogi Karmchari

Dainik Vetan Bhogi Karmchari: छत्‍तीसगढ़ में वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। सीएम विष्‍णुदेव साय ने कर्मचारियों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के इन 6 हजार 100 दैनिक भोगी कर्मचारियों को 4 हजार रुपए की दर से सम्‍मान राशि का भुगतान किया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दैनिक वेतन (Dainik Vetan Bhogi Karmchari) भोगी कर्मचारियों के लिए अच्‍छी पहल की है। प्रदेश के 6100 दैनिक भोगी कर्मचारियों को 4 हजार रुपए की दर से सम्मान राशि का भुगतान किया जाएगा। सीएम साय 12.34 करोड़ रुपए की राशि श्रम सम्मान के रूप में कर्मचारियों को प्रदान किए जाएंगे।

नियमित करण की मांग कर रहे कर्मचारी

छत्‍तीसगढ़ के वन विभाग के दैनिक वेतन (Dainik Vetan Bhogi Karmchari) भोगी कर्मचारियों ने पिछले दिनों नियमितिकरण की मांग को लेकर हड़ताल की थी। कर्मचार‍ी संघ ने वन विभाग में निकाली गई भर्ती को रद्द करने की भी मांग की थी, लेकिन यह भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं कर्मचारियों की कई मांगे अभी भी अधूरी है। इसी बीच सरकार से नाराज चल रहे कर्मचारियों को साधने के लिए सरकार ने दीपावली का तोहफा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के शहंशाह का जन्मदिन, दिल टूटा तो मुंबई पहुंचे, अमिताभ बच्चन की जिंदगी के रोचक किस्से

कर्मचारियों को साधने की कोशिश

छत्‍तीसगढ़ (Dainik Vetan Bhogi Karmchari) में इस साल नगरीय निकाय चुनाव होना है। इसको लेकर सरकार, राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में सरकार भी वन विभाग के कर्मचारियों को साधने में लग गई है।

पिछले दिनों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश के वन मंडलों में हड़ताल की थी। हालांकि उनकी प्रमुख मांगे नहीं मानी गई है। इसी के एवज में सरकार के द्वारा 4 हजार रुपए की दर से भुगतान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के शहंशाह का जन्मदिन, दिल टूटा तो मुंबई पहुंचे, अमिताभ बच्चन की जिंदगी के रोचक किस्से

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article