छत्‍तीसगढ़ में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए: प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा डीए, 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Chhattisgarh DA Hike: प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा डीए, सरकार ने चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की

Chhattisgarh DA Hike

Chhattisgarh DA Hike

Chhattisgarh DA Hike: छत्‍तीसगढ़ के राज्‍य सरकारी कर्मचारियों को सीएम विष्‍णुदेव साय ने दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों को अब केंद्र के समान डीए दिया जाएगा। साय सरकार ने कर्मचारियों के डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है।

छत्‍तीसगढ़ में कैबिनेट बैठक से पहले सीएम साय ने राज्‍य कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा (Chhattisgarh DA Hike) कर दी। इसको लेकर लंबे समय से कर्मचारी संगठन मांग कर रहे थे। कर्मचारियों की मांग थी कि उन्‍हें भी केंद्र के समान डीए दिया जाए। इस मांग को सीएम ने दीपावली का तोहफा मानकर कर्मचारियों को दिया है। इससे प्रदेश के करीब 3 लाख 90 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, कर्मचारी खुश

प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान DA (Chhattisgarh DA Hike) दिया जाएगा। अब कर्मचारियों की मांग पूरी हो गई है। कर्मचारियों के DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पहले प्रदेश के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए दिया जाता था। अब उन्‍हें 50 प्रतिशत डीए मिलेगा। यानी की अब केंद्र के समान कर्मचारियों को डीएम 50 प्रतिशत मिलेगा। बता दें कि प्रदेश में करीब 3.90 लाख कर्मचारी हैं। साथ ही 1.20 लाख पेंशनर्स भी छत्‍तीसगढ़ में हैं।

ये खबर भी पढ़ें: CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इस दिन से बढ़ने लगेगा ठंड का एहसास, अगले दो दिन कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना

अक्‍टूबर 2023 से लागूं होंगी नई दरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महंगाई भत्ते (Chhattisgarh DA Hike) को लेकर घोषणा के बाद कर्मचारियों के डीए में  4% की वृद्धि हुई है। इससे राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। यह भत्‍ता 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावी होगा। जिसका लाभ प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का दौर: दक्षिण बस्‍तर में आज से चार दिन बारिश, प्रदेश के चार संभाग में भी जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article