CG Elections 2023: खैरागढ़ में दिलचस्प होगा चुनाव, जानें क्‍या हैं यहां के चुनावी समीकरण

छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मिया जमर पर हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां प्रदेश की हाई प्रोफाइल वाली सीटों पर नजर बनाएं हुए हैं।

CG Elections 2023: खैरागढ़ में दिलचस्प होगा चुनाव, जानें क्‍या हैं यहां के चुनावी समीकरण

रायपुर से गौरव शुक्ला की रिपोर्ट। CG Elections 2023: छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जरम  पर हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां प्रदेश की हाई प्रोफाइल वाली सीटों पर नजर बनाए हुए हैं।

छत्‍तीसगढ़ चुनाव 2023 के लिए खैरागढ़ विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण सीट हैं। वर्तमान में कांग्रेस से यहां यशोदा वर्मा विधायक हैं और इस सीट पर सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर है।

47 साल तक रहा राज परिवार का शासन

खैरागढ़ के पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली खैरागढ़ विधानसभा सीट पर लंबे समय तक राज परिवार का शासन रहा। लेकिन 47 साल बाद 2007 में बीजेपी ने इस जीत पर विराम लगा दिया था।

विधायक कोमल जंघेल ने 2007 के उपचुनाव में खैरागढ़ सीट से जीत कर कमल खिलाया। 1960 से 1993 तक इस सीट से कांग्रेस की यानी रश्मि देवी सिंह जीत हासिल करती आई।

2022 में हुआ उपचुनाव

खैरागढ़ उपचुनाव 2022 में कांग्रेस के यशोदा वर्मा ने 20,157 वोट से जीत दर्ज की थी। वहीं उपचुनाव के बाद खैरागढ़ को नया जिला बनाया गया।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को मिलाकर 3 सितंबर को नए जिले के रूप में अस्तित्व में आया। यह छत्‍तीसगढ़ का 31 वां जिला बनाया गया था।

ये भी पढ़ें: 

CG Elections 2023: बीजेपी की संभावित सूची पर घमासान जारी, नेता कर रहे ये काम

Mission Raniganj Twitter Review: जबरदस्त है रेस्क्यू फिल्म का फर्स्ट हाफ, जानिए लोगों को कैसा लगा अक्षय का अभिनय

खजराना गणेश मंदिर: 2 महीने में भक्तों ने किया 1.25 करोड़ का दान, विंध्य पहुंचे कवि अभिनेता शैलेश लोढ़ा

MP-CG Election 2023: मध्यप्रदेश में एक चरण में हो सकता है चुनाव, सीजी को लेकर क्या है संभावना

Code of Conduct: आदर्श चुनाव आचार संहिता क्‍या होती है? जानिए चुनाव से पहले क्यों लगती है आचार संहिता

Chhattisgarh Elections 2023, Khairagarh vidhanasabha Seat, Electoral Equation in Khairagarh, Chhattisgarh Elections 2023 in Hindi

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article