Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी का गढ़ है वैशाली नगर विधानसभा सीट, जानिए यहां के चुनावी समीकरण

दुर्ग संभाग में कुल 20 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 6 सीटें केबल दुर्ग जिले की है, इन सभी 6 सीटों में से 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी का गढ़ है वैशाली नगर विधानसभा सीट, जानिए यहां के चुनावी समीकरण

दुर्ग। Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में कुल 20 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 6 सीटें केबल दुर्ग जिले की है, इन सभी 6 सीटों में से 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि एक सीट पर भाजपा काबिज है।

भाजपा के कब्जे वाली वैशाली नगर विधानसभा सीट से विद्यारतन भसीन विधायक थे। कुछ महीने पहले उनका निधन हो गया। उन्‍होने कांग्रेस के बदरुद्दीन कुरैशी को हराकर जीत हासिल की थी।

2008  में अस्तित्व आई सीट

बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा सीट साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। यहां पहली बार भाजपा से सरोज पांडेय विधायक निर्वाचित हुई थी। सरोज एक ही समय में विधायक और सांसद रहीं।

जनरल सीट है वैशाली नगर

हालांकि सांसद बनने के बाद सरोज पांडेय को विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा था, इसके बाद यहां उपचुनाव हुए। उपचुनाव में कांग्रेस के भजन सिंह निरंकारी की जीत हुई। साथ ही यह जनरल सीट है और यहां हर वर्ग के लोग रहते हैं।

जानकारों के मुताबिक इस सीट पर संघ से जुड़े लोग ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते हैं। शुरू से ही यह विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ कही जाती है।

2018 में भाजपा की हुई थी जीत

साल 2018 में भाजपा के विद्यारतन भसीन इस सीट से जीत हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी विद्यारतन भसीन को 72,920 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के बदरुद्दीन कुरैशी को 54,840 वोट मिले।

ये भी पढ़ें: 

FSSAI on Newspapers Packing Food: अखबार में रखा खाना खाने वाले पढ़ लें ये खबर, इन गंभीर बीमारियों को लेकर FSSAI ने  चेताया 

MP Elections 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एमपी दौरा रद्द, 1 अक्टूबर को आना था भोपाल

Rakul Preet- Neena Gupta: एक साथ अपने अभिनय का परचम लहराएगी एक्ट्रेसेज, जानिए ये अपडेट

CG News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 चोरियों में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, 18 किलो सोना और हीरे जब्त

Afghan Embassy: दिल्ली में अफगान दूतावास ने बंद किया कामकाज, पत्र की जांच में जुटी सरकार

Chhattisgarh Election 2023, Vaishali Nagar Assembly Seat, Chhattisgarh Election 2023 in hindi news, Chhattisgarh Assembly Election 2023, Chhattisgarh Congress, Chhattisgarh BJP, 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article