CG में धान खरीदी का महापर्व आज से शुरू: 100% होगी ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन की सुविधा, CM साय ने कही बड़ी बात!

Chhattisgarh Paddy Procurement (Dhan Tihar) 2024 Update: छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड स्थित भांठा गांव में धान खरीदी केंद्र

Chhattisgarh Dhan Tihar 2024 CM Vishnu Deo Sai Paddy Procurement amn

CG Dhan Tihar 2024

CG Dhan Tihar 2024: छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड स्थित भांठा गांव में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपको बता दें कि धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ में आज, 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना की शुरुआत हो रही है।

इस बार 100% ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सरकार 3100 रूपए के सर्मथन मूल्‍य पर धान खरीदेगी।

सीएम विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) के निर्देश पर तैयारी पूरी धान खरीदी केंद्रों पर नमी मापक यंत्र और बोरे-बरदान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस वर्ष भी धान की खरीदी 50% नए और 50% पुराने बरदानों में की जाएगी।

CM साय ने किया सोशल मीडिया पर पोस्‍ट

आज धान खरीदी को लेकर CM साय ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे।

किसानों को धान खरीदी के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़े, इसका भी हमने विशेष ख्याल रखा है और 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है।

अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार तत्पर है। हमने किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समयसीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दिया है।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1856887277806653691

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में SP की बड़ी कार्रवाई: TI, SI और दो कॉन्स्टेबल लाइन अटैच, 1 आरक्षक निलंबित, देखें आदेश

केंद्रों पर मिलेंगी ये सुविधाएं

धान खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख रूप से नए और पुराने बारदाने भी पहुंचा दिए गए हैं, जिनमें नए बारदाने विपणन संघ द्वारा (Chhattisgarh Paddy Procurement Festival) प्रदान किए गए हैं, जबकि पुराने बारदाने राइस मिलर्स और पीडीएस दुकानों से प्राप्त कर केंद्रों पर भेजे गए हैं।

इसके साथ ही नमी मापक यंत्र, पीने के पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं भी किसानों की सुविधा के लिए सुनिश्चित की गई हैं। पिछले वर्ष टोकन के लिए रात में लंबी कतारों की मीडिया में आई खबरों को ध्यान में रखते हुए, इस बार शासन ने 100% टोकन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराई है।

बायोमेट्रिक से होगी धान खरीदी

गौरेला पेंड्रा मरवाही में इस बार सीमांत और लघु किसानों को केवल दो टोकन और दीर्घ किसानों को तीन टोकन ही जारी किए जाएंगे, जिनसे उन्हें अपने पूरे धान का विक्रय करना होगा।

इस बार भी धान खरीदी फिंगरप्रिंट या बायोमेट्रिक प्रणाली से ही होगी, जिसके लिए सभी खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक मशीनें स्थापित कर दी गई हैं।

सीमावर्ती जिला होने के कारण, गौरेला पेंड्रा मरवाही में मध्य प्रदेश से सटे लगभग 16 प्रवेश और निकास बिंदुओं पर स्थाई और अस्थाई केंद्र स्थापित किए गए हैं।

पहले दिन किसानों ने टोकन कटवाए

कोरबा जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (Chief Minister Vishnu Deo Sai) का महापर्व शुरू हो रहा है। जिले की 41 सहकारी समितियों में 53,944 किसान धान बेचने के लिए पंजीकृत हैं।

पहले दिन 12 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाए हैं, जो 9 समितियों में कुल 312 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे। इसके साथ ही 9 केंद्रों पर पहले ही दिन खरीदी का शुभारंभ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड डायबिटीज डे: देश के 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग नहीं जानते कि उन्हें है डायबिटीज, ये लक्षण हैं खतरे की घंटी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article