CG DGP Ashok Juneja Extension: छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा को 6 महीने का एक्सटेंशन, बंसल न्यूज डिजिटल की खबर पर मुहर

CG DP Ashok Juneja Extension: छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिल गया है। बंसल न्यूज डिजिटल की खबर पर मुहर लगी है।

CG DGP Ashok Juneja Extension: छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा को 6 महीने का एक्सटेंशन, बंसल न्यूज डिजिटल की खबर पर मुहर

CG DGP Ashok Juneja Extension: छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिल गया है। वे 6 महीने तक DGP के पद पर बने रहेंगे। बंसल न्यूज डिजिटल की खबर पर मुहर लगी है। बंसल न्यूज डिजिटल ने सबसे पहले बताया था कि DGP अशोक जुनेजा को एक्सटेंशन मिलेगा। अब एक्सटेंशन का आदेश जारी हो गया है।

order

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1819774926280409222

4 अगस्त को रिटायर होने वाले थे DGP

4 अगस्त को वर्तमान पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा (DGP Ashok Juneja) रिटायर होने वाले थे। 1989 बैच के IPS अशोक जुनेजा को 11 नवंबर 2021 को DGP बनाया गया था।

पिछली कांग्रेस सरकार ने उनका कार्यकाल 2 साल आगे बढ़ाया था। अब अशोक जुनेजा अगले 6 महीने तक छत्तीसगढ़ के DGP बने रहेंगे।

ये अधिकारी DGP की रेस में थे शामिल

बताया जा रहा था कि छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी (New DGP in Chhattisgarh) की रेस में 1992 बैच के IPS ADG अरुण देव गौतम और एसआरपी कल्लूरी (SRP Kalluri) की रेस में सबसे आगे थे। अरुण देव गौतम सितंबर 2027 में रिटायर होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कल हरेली तिहार: मुख्यमंत्री निवास में तैयारी शुरू, सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

एसआरपी कल्लूरी 2031 में होंगे रिटायर

1994 बैच के IPS एसआरपी कल्लूरी 2031 में रिटायर होंगे। एसआरपी कल्लूरी पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के दौरान बस्तर में तैनात किए गए थे, लेकिन भूपेश सरकार ने उन्हें लूप लाइन में डाल दिया था। इसके चलते उन्‍हें बीजेपी सरकार में सम्मानजनक ओहदा दिए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article