/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/chhattisgarh.jpg)
Image Source: Twitter@ANI
रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा में सरेंडर कर चुके नक्सलियों को पुलिस ने खास तोहफा दिया है। दंतेवाड़ा पुलिस (Dantewada Police) ने कल वैलेंटाइन डे के मौके पर आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए एक विवाह समारोह आयोजित किया। इसमें पुलिस ने 15 जोड़ों की शादी कराई। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे है।
दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया, 'जिन नक्सलियों की शादी हुई है, इन सभी ने 6 महीने के अंदर सरेंडर किया है। शादी समारोह में इनका परिवार भी मौजूद था। हमारी कोशिश है सभी नक्सली मुख्य धारा में लौटें।'
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ही शादी समारोह का आयोजन किया था। मुख्य धारा में लौटे नक्सलियों की शादी में पुलिसवाले बाराती बने हुए थे और अफसर घराती थे। अफसरों ने ही बरातियों का स्वागत किया है। इसके बाद कन्यादान किया। इस समारोह के लिए कारली हेलीपैड के पास बहुत शानदार मंडप भी बनाया गया था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us