CG News: कांग्रेस ने इस पूर्व विधायक को थमाया नोटिस, प्रभारी सचिव पर लगाया था ये गंभीर आरोप

कांग्रेस ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल के नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होने प्रभारी सचिव चंदन यादव पर पैसे लेने का आरोप लगाया था।

CG News: कांग्रेस ने इस पूर्व विधायक को थमाया नोटिस, प्रभारी सचिव पर लगाया था ये गंभीर आरोप

रायपुर। CG News: छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस करारी हार के बाद अब एक्‍शन में है, रामानुगंज से कांग्रेस पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के बाद एक और पूर्व विधायक को पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

कांग्रेस ने मनेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक विनय जायसवाल के नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक जायसवाल ने कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव पर पैसे लेने का आरोप लगाया था।

किसने जारी किया नोटिस?

पूर्व विधायक विनय जायसवाल को यह नोटिस कांग्रेस के संगठन प्रभारी महांमत्री मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया है।

[caption id="attachment_282769" align="alignnone" width="859"]publive-imageराहुल गांधी के साथ पूर्व विधायक विनय जायसवाल[/caption]

बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश के जिन 22 विधायकों का टिकट काटकर उनकी जगह दूसरा उम्‍मीदवार बनया है, उन्‍ही में एक विधायक विनय जायसवाल है। उन पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगा था।

क्‍या था आरोप?

कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव चंदन यादव को उन्‍होने एक निजी होटल में 7 लाख रूपय दिए थे, जो पार्टी के खर्च के लिए थे। लेकिन चंदन ने ये पैसे कहां उपयोग किए इसका कोई पता नहीं चला।

बता दें इससे पहल कांग्रेस रामानुगंज से पूर्व विधायक बृहस्पति को पूर्व डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमार सौलजा पर लगाए गंभीर आरोपों के बाद जारी कर चुकी है।

इस पूर्व विधायक को भी मिल चुका नोटिस

बृहस्पति ने छत्तीसगढ़ में हुई कांग्रेस की करारी हार का जिम्‍मेदार पूर्व डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव को बताया था। उन्‍होने कहा था कि बीजेपी को टीएस सिंहदेव को राज्‍यपाल बना देना चाहिए।

[caption id="attachment_282770" align="alignnone" width="859"]publive-imageपूर्व विधायक बृहस्पति सिंह[/caption]

राजनतिक जानकारों की माने, तो जब भी कोई कार्यकर्ता या फिर को नेता पार्टी से दिग्गज नेताओं पर कोई गंभीर आरोप लगाते हैं, तो पार्टी में शीर्ष नेतृत्‍व पर बैठे नेता उनसे जबाव मांगने के लिए नोटिस जारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 

Current Affairs Quiz in Hindi: 10 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

CG News: CM बनने के बाद बोले विष्णु देव साय, कहा- ‘मोदी की गारंटी’ के वादे होंगे पूरे, किसानों को इस दिन मिलेगा बोनस

Vishnu Deo Sai Biography: कौन हैं विष्णुदेव साय? जानिए छत्तीसगढ़ के नए सीएम का पंच से मुख्‍यमंत्री बनने तक का सफर

Guwahati Masters Super 100: अश्विनी-तनीषा ने गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 का टाइटल अपने नाम किया

10 December History: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है आज का दिन, जानें आज की कुछ मुख्य बातें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article